Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Dhanbad News : हत्या के विरोध में फूटा गुस्सा, लोगों ने धनबाद-झरिया मार्ग घंटों जाम रखा

जाम के कारण धनबाद-झरिया मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन कई घंटों तक प्रभावित रहा. सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराने के प्रयास में जुट गए.
Advertisement
Advertisement
सड़क जाम करते लोग.

Dhanbad : झरिया के बस्ताकोला के समीप आटा मिल कर्मचारी उमेश यादव की रविवार को हत्या कर दी गई थी. इसके विरोध में सोमवार को स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. आक्रोशित लोगों ने शव के साथ धनबाद-झरिया मुख्य सड़क को जाम कर प्रदर्शन किया. मृतक के परिजनों को 15 लाख रुपये मुआवजा व हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की गई.


बताया गया कि उमेश यादव शहर के व्यवसायी रत्न अग्रवाल के आटा मिल में कार्यरत थे. रविवार को वह तगादा कर लौट रहे थे. इसी दौरान गोंदुडीह ओपी क्षेत्र के हिल टॉप आउटसोर्सिंग के समीप पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी. गंभीर रूप से घायल उमेश यादव की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया. 


जाम के कारण धनबाद-झरिया मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन कई घंटों तक प्रभावित रहा. सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराने के प्रयास में जुट गए.

 

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि हत्याकांड की गंभीरता से जांच की जा रही है. मामले में लूट, आपसी रंजिश सहित सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर अनुसंधान किया जा रहा है. पुलिस ने दावा किया कि तकनीकी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही