Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Dhanbad News : लोयाबाद प्रकरण के विरोध में आजसू का आक्रोश मार्च, सुदेश व चंद्रप्रकाश हुए शामिल

गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा. कहा कि झारखंड में कोयला, लोहा,  बालू जैसे संसाधनों की लूट मची है. भ्रष्टाचार चरम पर है.
Advertisement
Advertisement
आक्रोश मार्च में शामिल सुदेश महतो व अन्य.

Dhanbad : धनबाद जिले के लोयाबाद में हुई हिंसक झड़प के बाद आजसू कार्यकर्ताओं पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में सोमवार को धनबाद में पार्टी ने आक्रोश मार्च निकाला. मार्च में पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो, गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी सहित बड़ी संख्या में नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए.


ढोल-नगाड़ों के साथ निकला यह मार्च गोल्फ ग्राउंड से शुरू होकर रणधीर वर्मा चौक, पुलिस लाइन होते हुए कोयला नगर स्थित नेहरू कॉम्प्लेक्स पहुंचकर जनसभा में तब्दील हो गया. मार्च के दौरान आजसू नेताओं व कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. लोयाबाद प्रकरण में पुलिस की कार्रवाई को पक्षपातपूर्ण व दमनात्मक बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की.


सभा को संबोधित करते हुए गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा. कहा कि झारखंड में कोयला, लोहा,  बालू जैसे संसाधनों की लूट मची है. भ्रष्टाचार चरम पर है. प्रखंड कार्यालयों में जरूरी काम के लिए पहुंचने वाले लोगों को परेशान होना पड़ रहा है. सरकारी व्यवस्था जवाबदेही से दूर हो गई है.


उन्होंने यह भी कहा कि सरकार के तीन वर्ष पूरे हो गए, लेकिर युवाओं को अपेक्षित रोजगार नहीं मिला. बड़ी संख्या में युवा पलायन करने को मजबूर हैं. उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी आम जनता के हक और अधिकार की रक्षा के लिए सरकार व माफिया तंत्र के खिलाफ संघर्ष जारी रखेगी.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही