Search

 
 
 

Dhanbad News : स्थानांतरण के विरोध में मजदूरों का प्रदर्शन, कोयला ट्रांसपोर्टिंग ठप

ईसीएल मुगमा क्षेत्र की राजपुरा कोलियरी में मजदूरों के स्थानांतरण के विरोध में सोमवार को आक्रोश फूट पड़ा. संयुक्त मोर्चा के बैनर तले बड़ी संख्या में मजदूरों ने राजपुरा ओसीपी के कांटा घर के समीप धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया
 
कांटा घर के समीप प्रदर्शन करते यूनियन नेता व मजदूर,

Dhanbad : धनबाद जिले के निरसा स्थित ईसीएल मुगमा क्षेत्र की राजपुरा कोलियरी में मजदूरों के स्थानांतरण के विरोध में सोमवार को आक्रोश फूट पड़ा. संयुक्त मोर्चा के बैनर तले बड़ी संख्या में मजदूरों ने राजपुरा ओसीपी के कांटा घर के समीप धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया. इसके चलते कोयला ट्रांसपोर्टिंग पूरी तरह ठप हो गई.


जनता मजदूर संघ, इंटक व अन्य श्रमिक संगठनों के कार्यकर्ता कोलियरी गेट पर झंडा-बैनर के साथ एकत्र हुए और ईसीएल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. मजदूरों ने स्थानांतरण आदेश तत्काल वापस लेने की मांग करते हुए ट्रांसपोर्टिंग रोक दी. संयुक्त मोर्चा के नेताओं का आरोप है कि राजपुरा कोलियरी में उत्पादन से जुड़े महत्वपूर्ण उपकरण लंबे समय से खराब हैं. प्रबंधन उन्हें दुरुस्त कराने की बजाय मजदूरों के स्थानांतरण जैसे मुद्दों पर ध्यान दे रहा है. मजदूरों की समस्याओं व मांगों की लगातार अनदेखी की जा रही है.

 

यूनियन नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि प्रबंधन ने जल्द स्थानांतरण आदेश वापस लेकर मजदूरों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा. फिलहाल केवल कोयला ट्रांसपोर्टिंग बंद की गई है, लेकिन मांगें पूरी नहीं होने पर उत्पादन ठप कर दिया जाएगा.

 

ट्रांसपोर्टिंग प्रभावित होने की सूचना मिलते ही ईसीएल प्रबंधन हरकत में आया. कोलियरी एजेंट वार्ता के लिए आंदोलन स्थल पहुंचे. यूनियन प्रतिनिधियों और प्रबंधन के बीच बातचीत जारी है.अब सभी की नजरें वार्ता के परिणाम और आगे की रणनीति पर टिकी हैं.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही