Search

 
 
 

Dhanbad News : बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार,चोरी की 13 मोटरसाइकिल बरामद

निरसा अनुमंडल क्षेत्र में लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है. उनकी निशानदेही पर चोरी की 13 बाइक बरामद की गई हैं.
 
गिरफ्तार आरोपियों के बारे में जानकारी देते ग्रामीण एसपी व अन्य.

Dhanbad : धनबाद पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है. निरसा अनुमंडल क्षेत्र में लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है. उनकी निशानदेही पर चोरी की 13 बाइक व चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद किये गये हैं. यह जानकारी ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब ने सोमवार को प्रेसवार्ता में दी.


उन्होंने बताया कि 19 जून को कालूबथान ओपी क्षेत्र में बाइक चोरी की घटना दर्ज होने के बाद एसएसपी के निर्देश पर निरसा एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया. गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को नयाडांगा काली मंदिर मैदान के समीप छापेमारी कर पुलिस ने पांच आरोपियों को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया.


गिरफ्तार आरोपियों में अमित कुमार चौहान, मनीष कुमार दुबे, सूरज हेम्ब्रम, चंदन कुमार व राजकुमार शामिल हैं. सभी निरसा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि वे संगठित गिरोह बनाकर विभिन्न क्षेत्रों से बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे.


जांच में पुलिस को पता चला कि आरोपी चोरी की बाइक का नंबर प्लेट हटा देते थे, चेचिस नंबर मिटा देते थे और वाहन का रंग बदलकर उसे दूसरे लोगों को बेच देते थे. आरोपियों की निशानदेही पर अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चोरी की गई 13 बाइक बरामद की गईं. 


ग्रामीण एसपी ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है. इनके खिलाफ धनबाद और पश्चिम बंगाल के विभिन्न थानों में बाइक चोरी के कई मामले पहले से दर्ज हैं. पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी की अन्य बाइक के संबंध में जांच कर रही है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही