Search

 
 
 

Dhanbad SBI Scam: 20 साल बाद CBI के हत्थे चढ़े दो फरार आरोपी

Dhanbad: करीब दो दशक पुराने चर्चित एसबीआई बैंक घोटाला मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को बड़ी कामयाबी मिली है. लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को विशेष अभियान चलाकर गिरफ्तार कर लिया गया है. दोनों आरोपी लगभग 20 वर्षों से कानून की नजरों से बचते हुए अलग-अलग स्थानों पर छिपकर रह रहे थे.
 

Dhanbad: सीबीआई ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (धनबाद) से हुए 1.25 करोड़ रुपये के घोटाले के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. ब्रजभूषण प्रसाद को महाराष्ट्र के कोपरगांव और करतार सिंह को रायपुर से गिरफ्तार किया गया है. दोनों अभियुक्तों ने न्यायालय ने भगोड़ा घोषित कर रखा था.


धनबाद स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य शाखा में नवंबर 2002 से जून 2005 तक की अवधि नें 1.25 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ था. सीबीआई ने इस सिलसिले में अगस्त 2005 में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी. घोटाले की जारी जांच के दौरान ही करतार सिंह और ब्रजभूषण दोनों नेपाल भाग गये थे. न्यायालय ने दोनों को भगोड़ा घोषित कर दिया था.

 

इसे भी पढ़ें...


सीबीआई के अनुरोध पर दोनों भगोड़ों को गिरफ्तार करने के लिए रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था. इसके अलावा इन दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था. पिछले 20 साल से दोनों इधर उधर छुपकर रह रहे थे. लेकिन 21 को मिली गुप्त सूचना के आधार पर दोनों को गिरफ्तार किया गया है. ब्रजभूषण को महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के कोपर गांव से और करतार सिंह को छत्तीसगढ़ के रायपुर से गिफ्तार किया गया है. दोनों अलग-अलग स्थानों पर नाम बदल कर और पहचान छुपा कर रह रहे थे.

 

क्या था मामला?

बताया जाता है कि नवंबर 2002 से जून 2005 के बीच धनबाद स्थित एसबीआई की मुख्य शाखा में वित्तीय अनियमितताओं और करोड़ों रुपये के गबन का मामला सामने आया था. इसके बाद सीबीआई ने भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी. जांच आगे बढ़ने पर कई अहम तथ्य सामने आए थे, जिसके बाद फरार आरोपियों की तलाश लगातार जारी थी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही