Ranchi: झारखंड की शराब फैक्ट्रियों में लगे Flow Meter का Reading अब तक नहीं लिया गया है. उत्पाद विभाग ने शराब बनाने के दौरान होने वाली हेराफेरी को रोकने के नाम पर स्वीस कंपनी Endress+Houser का Flow Meter लगवाया था. विदेशी कंपनी का Flow Meter लगाने पर राज्य के शराब निर्माताओं को कुल 20 करोड़ रुपये से अधिक खर्च करना पड़ा था. अब इसकी देखरेख के नाम पर सालाना पांच लाख रुपये से अधिक का भुगतान करना पड़ रहा है.
राज्य में उत्पाद नीति 2022 को छत्तीसगढ़ की तर्ज पर लागू किया गया था. उत्पाद नीति बनाने के लिए छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड (CSMSL) के तत्कालीन प्रबंधन निदेशक अरुणपति त्रिपाठी को एक करोड़ फीस देकर सलाहकार नियुक्त किया गया था. त्रिपाठी छत्तीसगढ़ शराब घोटाले के किंगपिन में से एक है. ईडी द्वारा उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था. फिलहाल जमानत पर है. ईडी ने त्रिपाठी की संपत्ति भी जब्त कर ली है.
इसे भी पढ़ें...
त्रिपाठी की सलाह पर बनी उत्पाद नीति 2022 के दौरान शराब बनाने के दौरान निर्माता कंपनियों पर नजर रखने और शराब की एक-एक बूंद का हिसाब रखने की बात कही गयी थी. इसके लिए हर निर्माता को स्वीस कंपनी Endress+Houser का Flow Meter लगाने का आदेश दिया गया था. उत्पाद विभाग के इस आदेश का शराब निर्माताओं ने विरोध किया था. उन्होंने किसी खास कंपनी का Flow Meter लगाने के आदेश पर आपत्ति दर्ज करायी थी. लेकिन उत्पाद विभाग ने शराब निर्माताओं की आपत्ति को ठुकरा कर स्वीस कंपनी का ही Flow Meter लगाने पर मजबूर किया.
उत्पाद विभाग के आदेश के आलोक में राज्य के शराब निर्माताओं ने स्वीस कंपनी को Flow Meter लगवाया. कंपनी के एक Flow Meter की कीमत 50 लाख रुपये से अधिक है. शराब बनाने वाली कुछ कंपनियों में चार-चार Flow Meter लगाया गया. इस पर शराब निर्माताओं को कुल 20 करोड़ रुपये से अधिक खर्च करना पड़ा. लेकिन अब तक उत्पाद विभाग के किसी अधिकारी ने Flow Meter का Reading ही लिया. इससे शराब निर्माताओं द्वारा Flow Meter पर किया गया खर्च बेकार साबित हुआ. अब शराब निर्माताओं को इस कंपनी के Flow Meter के रखरखाव पर सालाना कम से कम पांच लाख रुपये खर्च करना पड़ रहा है.
राज्य में शराब बनाने वाली कंपनियां
* Ankur Biochem Pvt.Ltd.
* Silica Bottling and Blending Enterprise.
* Saffron Bottlers Pvt.Ltd
* Ajanta Bottlers Pvt.Ltd
* Gemini Bottlers Pvt.Ltd
* Akriti Beverages Pvt.Ltd
* Tarangani Liquors Pvt.Ltd
* Bokaro Distillery Pvt.Ltd
* Blackbrew Beverages Pvt.Ltd
* Globus Spirits Ltd
* SNJ Pvt.Ltd
* Srilab Breweries Pvt.Ltd
* Shri Om Traders
* Maihar Developers
* Eastern Manufacturing Pvt.Ltd
* Sarv Shri Zest Liquors Pvt.Ltd.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.




Leave a Comment