Search

 
 
 

Saraikela : हाइवा की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, मुआवजे को लेकर सड़क जाम

Saraikela : सरायकेला से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां कोलाबिरा क्षेत्र में सोमवार तड़के तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया.
 

Saraikela : सरायकेला से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां कोलाबिरा क्षेत्र में सोमवार तड़के तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया.

 


जानकारी के अनुसार, हाथीटांड़ निवासी शंभू चरण महतो कदमा से दवा लेकर दुगनी की ओर जा रहे थे. उनके साथ रापचा निवासी फुलसरी महतो बाइक पर सवार थीं. इसी दौरान कोलाबिरा के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार हाइवा ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि फुलसरी महतो ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि शंभू चरण महतो गंभीर रूप से घायल हो गए.


घटना के बाद हाइवा चालक वाहन के साथ भागने की कोशिश कर रहा था. हालांकि स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर वाहन को दुगनी इलाके में पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने पर सरायकेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है.


इस घटना के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया. ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में भारी वाहनों की तेज रफ्तार लगातार हादसों का कारण बन रही है, लेकिन इस पर रोक लगाने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं.


ग्रामीणों ने मृतका के परिजनों को मुआवजा देने, दोषी चालक पर सख्त कार्रवाई करने और सड़क पर भारी वाहनों की गति नियंत्रित करने की मांग की है.


समाचार लिखे जाने तक मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई थी और पुलिस ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही थी. जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं और यातायात प्रभावित है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही