Search

 
 
 

Hazaribagh News: डीसी ने की सहकारिता विभाग के विभिन्न योजनाओं की समीक्षा

उपायुक्त हेमंत सती ने सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक की. इस बैठक में सहकारिता विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की गई.
 

Hazaribagh: उपायुक्त हेमंत सती ने सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक की. इस बैठक में सहकारिता विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की गई. इस दौरान डीसी ने जिले में संचालित पैक्सों की स्थिति की जानकारी ली. इस पर जिला सहकारिता पदाधिकारी ने बताया कि जिले में कुल 257 पैक्स कार्यरत हैं, जिनमें से वर्तमान में 65 केंद्रों पर धान क्रय का कार्य किया जा रहा है. उपायुक्त ने धान अधिप्राप्ति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के लिए जिले में नए पैक्सों के निर्माण पर बल दिया. उन्होंने निर्देश दिया कि चालू वित्तीय वर्ष में 500 एमटी एवं 100 एमटी क्षमता वाले नए पैक्स भवनों का निर्माण कराया जाए, ताकि धान अधिप्राप्ति के दौरान किसानों को किसी प्रकार की असुविधा या शिकायत का सामना न करना पड़े.

 


उन्होंने नए पैक्सों में अध्यक्ष एवं सचिव के चयन की प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने कहा कि योग्य एवं सक्षम नेतृत्व के माध्यम से सहकारी संस्थाओं को और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है. बैठक में उपायुक्त ने बताया कि इस वर्ष जिले में 170 पैक्सों के माध्यम से धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. उन्होंने किसानों के पंजीकरण कार्य में तेजी लाने तथा किसी भी आवेदन को लंबित नहीं रखने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया. उपायुक्त ने कहा कि पैक्सों का मूल उद्देश्य किसानों से धान की अधिप्राप्ति कर उन्हें उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाना है. उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए धान क्रय की तैयारियां समय पर पूर्ण करने का निर्देश दिया. बैठक में सदर अनुमंडल पदाधिकारी आदित्य पांडेय, सहकारिता पदाधिकारी मनोज कुमार एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही