Ranchi: झारखंड बीजेपी ने महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए प्रदेश प्रवक्ताओं, मीडिया और सोशल मीडिया टीम की नई सूची जारी कर दी है. प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू की सहमति से जारी सूची में कई नेताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. इस फेरबदल को आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
नई सूची के अनुसार योगेंद्र प्रताप सिंह को भाजपा का प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है.वहीं मीडिया टीम में अजय राय, सतीश सिन्हा, तारिक इमरान, नीरज सिंह और सरजू नाथ शाहदेव को भी अहम जिम्मेदारी दी गई है.
भाजपा ने प्रदेश प्रवक्ताओं की टीम का भी विस्तार किया है. नई सूची में कुल 19 नेताओं को प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो विभिन्न राजनीतिक और संगठनात्मक मुद्दों पर पार्टी का पक्ष रखेंगे. सोशल मीडिया को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पार्टी ने डिजिटल टीम का भी पुनर्गठन किया है. राहुल अवस्थी को सोशल मीडिया टीम का संयोजक बनाया गया है, जबकि रजनीश कुमार पांडेय, राहुल शाहदेव और प्रिया कुमारी को सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

