Search

CM का बड़ा कदम, डिस्ट्रिक्ट सैंडबॉक्स से आदिवासी इलाकों में मिलेगी बेहतर मेडिकल सुविधा

Ranchi: भारतीय विकास ट्रस्ट और फिया फाउंडेशन ने मिलकर सोमवार को स्टेशन रोड स्थित BNR होटल में मेडटेक इनोवेशन डे मनाया. इस खास मौके पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने डिस्ट्रिक्ट सैंडबॉक्स नाम की एक नई योजना की शुरुआत की. इस योजना का सीधा सा मतलब है कि अब अस्पताल और स्वास्थ्य सुविधाओं में नई तकनीक और मशीनों का इस्तेमाल बढ़ाया जाएगा. इससे गांव और आदिवासी इलाकों में रहने वाले लोगों को बेहतर इलाज मिल सकेगा.
 
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आज के समय में अच्छी सेहत के लिए नई तकनीक और एआई का इस्तेमाल बहुत जरूरी हो गया है. सरकार की पूरी कोशिश है कि दूर-दराज के इलाकों में भी सबसे अच्छी मेडिकल सुविधाएं पहुंचें. उन्होंने वहां एक खास पोर्टेबल डिजिटल एक्स-रे मशीन भी देखी. यह मशीन बिना किसी फिल्म के काम करती है और इसे आईआईटी धनबाद में पढ़ने वाले पुराने छात्रों ने बनाया है. मुख्यमंत्री ने वादा किया कि नई तकनीक और मशीनें बनाने वालों को सरकार की तरफ से पूरा सहयोग मिलेगा.

इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी भी शामिल हुए. उन्होंने बताया कि मौजूदा सरकार ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में बहुत तेजी से काम किया है. राज्य में मेडिकल कॉलेजों की सीटें बढ़ी हैं और नए डॉक्टरों की भर्ती भी हुई है. उन्होंने जानकारी दी कि गांवों में अच्छे डॉक्टर पहुंचाने के लिए नए तरीके अपनाए जा रहे हैं और जल्द ही 745 अबुआ मेडिकल स्टोर भी खोले जाएंगे.

फिया फाउंडेशन के जॉनसन टोपनो ने इस योजना के फायदे बताते हुए कहा कि यह पहल सरकार, नई तकनीक बनाने वालों और आम जनता को एक साथ लाएगी. इससे झारखंड के लोगों की स्वास्थ्य से जुड़ी बड़ी समस्याओं को सुलझाने में बहुत आसानी होगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही