Search

Ranchi News: आत्महत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, SSP ने किया दो पुलिसकर्मियों को निलंबित

Ranchi: रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र के डीटी खटाल निवासी और पेशे से चालक प्रधान यादव की आत्महत्या के मामले में रांची पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी राकेश रंजन ने केस के जांच अधिकारी एएसआई लालमोहर पांडेय और पुलिसकर्मी जितेंद्र टुडू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. वहीं धुर्वा थाना प्रभारी के खिलाफ भी कार्रवाई की अनुशंसा जोनल आईजी को भेजी गई है.
 
घटना की गंभीरता को देखते हुए हटिया डीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Uploaded Image

धुर्वा थाना के बाहर डेड बॉडी धरना देते परिजन

प्रधान यादव ने आत्महत्या से पहले पांच पन्नों का सुसाइड नोट छोड़ा है. नोट में उन्होंने अपनी मौत के लिए केस के जांच अधिकारी लालमोहर पांडेय, पुलिसकर्मी जितेंद्र टुडू  और एक स्थानीय परिवार के चार सदस्यों को जिम्मेदार ठहराया है. सुसाइड नोट में उन्होंने आरोप लगाया है कि एक मारपीट मामले में शिकायतकर्ता होने के बावजूद उन्हें ही लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था.

जानकारी के अनुसार, कुछ दिनों पूर्व हुए विवाद में दोनों पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई थी. मामले में पुलिस जांच चल रही थी और कानूनी प्रक्रिया के तहत नोटिस जारी कर पक्ष रखने के लिए बुलाया गया था. इसी बीच प्रधान यादव ने आत्महत्या कर ली.

सुसाइड नोट में प्रधान यादव ने आरोप लगाया है कि पुलिस निष्पक्ष कार्रवाई करने के बजाय उनपर ही दबाव बना रही थी. उन्होंने कुछ लोगों पर हमला करने और बाद में पुलिस संरक्षण मिलने का भी आरोप लगाया है. हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है और पुलिस जांच कर रही है.

पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट, केस डायरी और अन्य साक्ष्यों की गहन जांच की जा रही है. जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. घटना के बाद पूरे मामले को लेकर पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही