Search

मंत्री दीपिका पांडेय ने हाईटेंशन तार से झुलसे मासूम प्रिंस का अस्पताल पहुंच जाना हाल

Ranchi : झारखंड की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने सोमवार को रांची स्थित देवकमल हॉस्पिटल पहुंचकर महागामा निवासी गुंजन कुमार के 7 वर्षीय पुत्र प्रिंस ठाकुर के स्वास्थ्य की जानकारी ली. कुछ दिन पूर्व हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आने से प्रिंस गंभीर रूप से झुलस गया था और फिलहाल विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है.
 
  • उपचार में किसी प्रकार की कमी नहीं होने देने का दिया निर्देश, हरसंभव सहायता का भरोसा

Ranchi : झारखंड की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने सोमवार को रांची स्थित देवकमल हॉस्पिटल पहुंचकर महागामा निवासी गुंजन कुमार के 7 वर्षीय पुत्र प्रिंस ठाकुर के स्वास्थ्य की जानकारी ली. कुछ दिन पूर्व हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आने से प्रिंस गंभीर रूप से झुलस गया था और फिलहाल विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है.

अस्पताल पहुंची मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने चिकित्सकों से प्रिंस की स्वास्थ्य स्थिति और उपचार की प्रगति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की. उन्होंने डॉक्टरों को निर्देश दिया कि बच्चे के इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही या कमी नहीं होनी चाहिए और उसे बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए.

इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार और वह स्वयं प्रिंस के उपचार पर लगातार नजर बनाए हुए हैं. बच्चे के बेहतर इलाज के लिए हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है और आगे भी जरूरत पड़ने पर हर आवश्यक सहयोग दिया जाएगा.

जानकारी के अनुसार, हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आने से प्रिंस गंभीर रूप से घायल हो गया था. प्राथमिक उपचार के बाद उसे पहले बोकारो ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया. वर्तमान में उसका उपचार रांची के देवकमल हॉस्पिटल में चल रहा है.

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने प्रिंस के परिजनों से भी मुलाकात की और उन्हें भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में सरकार और प्रशासन उनके साथ खड़े हैं. उन्होंने परिवार को आश्वस्त किया कि बच्चे के समुचित उपचार और स्वास्थ्य लाभ के लिए हर संभव मदद सुनिश्चित की जाएगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही