Search

राज्यसभा चुनाव को लेकर झामुमो-कांग्रेस में बढ़ी सक्रियता, CM से नेताओं ने की मुलाकात

Ranchi : झारखंड में आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं. इसी कड़ी में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सोमवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में झारखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शिष्टाचार मुलाकात की. मुलाकात करने वालों में झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के. राजू, राज्यसभा सांसद सैयद नसीर हुसैन, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक प्रदीप यादव और कांग्रेस के पर्यवेक्षक अजय शर्मा शामिल थे.
 
राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात को आगामी राज्यसभा चुनाव की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है. माना जा रहा है कि बैठक में महागठबंधन की एकजुटता बनाए रखने, उम्मीदवारों के समर्थन और चुनावी गणित को लेकर चर्चा हुई. झामुमो, कांग्रेस और राजद के नेतृत्व वाला गठबंधन राज्यसभा की दोनों सीटों पर जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत झोंकने की तैयारी में है.

राजनीतिक समीकरण उस समय और रोचक हो गए जब भारतीय जनता पार्टी समर्थित उम्मीदवार परिमल नथवानी ने चुनाव मैदान में उतरने का फैसला किया. संख्या बल महागठबंधन के पक्ष में होने के बावजूद नथवानी की उम्मीदवारी ने चुनावी मुकाबले को चर्चा के केंद्र में ला दिया है. ऐसे में गठबंधन दल किसी भी प्रकार की चूक से बचने के लिए लगातार समन्वय बैठकों और संवाद पर जोर दे रहे हैं.

सूत्रों के अनुसार महागठबंधन नेतृत्व अपने सभी विधायकों को एकजुट रखते हुए राज्यसभा की दोनों सीटों पर जीत दर्ज करने की रणनीति पर काम कर रहा है. इसी उद्देश्य से मुख्यमंत्री आवास पर हुई यह मुलाकात राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है. आने वाले दिनों में राज्यसभा चुनाव को लेकर झारखंड की राजनीति में गतिविधियां और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही