Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamtara News: फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर समाहरणालय पहुंचा युवक गिरफ्तार, ससुर भी हिरासत में

Jamtara: जामताड़ा समाहरणालय में क्लर्क पद पर योगदान देने पहुंचे एक युवक को फर्जी दस्तावेजों के साथ पकड़ लिया गया. आरोपी की पहचान गिरिडीह जिले के देवरी गांव निवासी रजाक अंसारी के रूप में हुई है. पुलिस ने उसके साथ मौजूद ससुर अख्तर अंसारी को भी हिरासत में लिया है. दोनों से जामताड़ा थाना में पूछताछ की जा रही है.

 

जानकारी के अनुसार, रजाक अंसारी अपने ससुर के साथ समाहरणालय पहुंचा था और क्लर्क पद पर योगदान देने के लिए जॉइनिंग लेटर प्रस्तुत किया. दस्तावेजों की जांच के दौरान अधिकारियों को संदेह हुआ. इसके बाद संबंधित विभाग के अधिकारियों ने जब कागजातों की बारीकी से सत्यापन किया तो कई चौंकाने वाली बातें सामने आईं.

 

जांच में पाया गया कि युवक के पास मौजूद जॉइनिंग लेटर पर जामताड़ा उपायुक्त के फर्जी हस्ताक्षर और जाली मुहर का इस्तेमाल किया गया था. इसके अलावा आधार कार्ड और अन्य शैक्षणिक प्रमाण पत्रों में भी कई तरह की विसंगतियां पाई गईं. दस्तावेजों में गड़बड़ी मिलने के बाद अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पुलिस को सूचना दी.

 

मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और रजाक अंसारी तथा उसके ससुर अख्तर अंसारी को हिरासत में लेकर जामताड़ा थाना ले गई, जहां दोनों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि फर्जी नियुक्ति पत्र और अन्य दस्तावेज किसके द्वारा तैयार किए गए और इस पूरे मामले में किन-किन लोगों की संलिप्तता है.

 

इस संबंध में जामताड़ा उपायुक्त आलोक कुमार ने बताया कि एक युवक जॉइनिंग लेटर लेकर आया था. दस्तावेजों में गड़बड़ी की आशंका होने पर मामले को गंभीरता से लिया गया है. उन्होंने कहा कि उन्होंने पुलिस अधीक्षक को जांच के निर्देश दिए हैं और पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है.

 

पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि यह किसी बड़े फर्जीवाड़े का हिस्सा है या फिर आरोपी ने व्यक्तिगत स्तर पर जाली दस्तावेज तैयार कर नौकरी हासिल करने का प्रयास किया था.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही