Search

 
 
 

Jamtara News : 30 लाख का लोन दिलाने का झांसा देकर एक लाख की ठगी

पीड़ित प्रकाश कुमार बर्मन (32 वर्ष) ने बताया कि वह सोने-चांदी की दुकान खोलने के लिए 30 लाख के ऋण की तलाश कर रहा था. इसी दौरान उसकी मुलाकात मिहिजाम में इलेक्ट्रॉनिक्स का प्रदर्शनी कक्ष चलाने वाले मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव से हुई.
 

Jamtara : जामताड़ा जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र से धोखाधड़ी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. एक बेरोजगार युवक को व्यवसाय शुरू करने के लिए 30 लाख का ऋण दिलाने का झांसा देकर उससे एक लाख रुपए की ठगी कर ली गई. पीड़ित ने मिहिजाम थाना में लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है.

 

पीड़ित प्रकाश कुमार बर्मन (32 वर्ष) ने बताया कि वह सोने-चांदी की दुकान खोलने के लिए 30 लाख के ऋण की तलाश कर रहा था. इसी दौरान उसकी मुलाकात मिहिजाम में इलेक्ट्रॉनिक्स का प्रदर्शनी कक्ष चलाने वाले मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव से हुई. आरोप है कि मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव ने उसे 30 लाख का ऋण दिलाने का भरोसा दिया और इसके लिए 1 लाख प्रोसेसिंग फीस की मांग की.

 

प्रकाश कुमार बर्मन उसके झांसे में आ गया और उसे एक लाख रुपए दे दिए. 22,000 रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए थे, जिसकी ट्रांजैक्शन आईडी 4ZPP3AR1J7G8QJB है. इसके बाद 68,000 नकद व 10,000 पुनः ऑनलाइन भुगतान किया गया.

 

आरोप है कि पूरी राशि लेने के बावजूद आरोपी मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव ने उसे ऋण नहीं दिलाया. जब पीड़ित ने लगातार दबाव बनाया तो आरोपी ने आधी रकम वापस कर दी और मिहिजाम थाना के समक्ष एक बांड पेपर पर हस्ताक्षर कर शेष राशि लौटाने का आश्वासन दिया. हालांकि निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी बाकी रकम वापस नहीं की गई.

 

प्रकाश कुमार का आरोप है कि जब उसने बकाया राशि की मांग की, तो मिथिलेश कुमार ने उसे जान से मारने की धमकी दी. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही