Search

 
 
 

Jamtara News: डीसी ने की मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा, डिजिटाइजेशन में तेजी लाने के निर्देश

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आलोक कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को निर्वाचन कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में वर्ष 2026 के मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की प्रगति, गणना प्रपत्रों के वितरण एवं संग्रहण, डिजिटाइजेशन और बूथ स्तर पर चल रहे कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई.
 
जामताड़ा जिले की खबरें

Jamtara: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आलोक कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को निर्वाचन कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में वर्ष 2026 के मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की प्रगति, गणना प्रपत्रों के वितरण एवं संग्रहण, डिजिटाइजेशन और बूथ स्तर पर चल रहे कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई.

इसे भी पढ़ें: 

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गणना प्रपत्रों के वितरण और संग्रहण में तेजी लाइ जाए तथा प्राप्त सभी प्रपत्रों का समयबद्ध और त्रुटिरहित डिजिटाइजेशन सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (AERO) को अभियान की नियमित निगरानी करते हुए तय समय-सीमा के भीतर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया.

 

बैठक के दौरान मतदान केंद्रों पर बीएलओ की सहायता के लिए नामित स्वयंसेवकों के कार्यों की भी समीक्षा की गई. इस दौरान कुछ शिक्षकों द्वारा अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने पर उपायुक्त ने नाराजगी जताते हुए ऐसे शिक्षकों को चिह्नित कर उनसे स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया.

 

उपायुक्त ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान निर्वाचन प्रक्रिया का अत्यंत महत्वपूर्ण चरण है. इसलिए यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र मतदाता छूटने न पाए. प्रत्येक परिवार तक पहुंचकर गणना प्रपत्र भरवाया जाए तथा सभी कार्य निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे किए जाएं. बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी कयूम अंसारी एवं निर्वाचन कार्यालय के कर्मी चंदन कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही