Search

 
 
 

चतरा जेल में DC-SP का औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

चतरा डीसी रवि आनंद और एसपी अनिमेष नैथानी ने मंडल कारा का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान जेल की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों की सुविधाएं और प्रशासनिक प्रबंधन की जमीनी हकीकत परखी गई.
 
  • सुरक्षा, भोजन और स्वास्थ्य व्यवस्था की परखी हकीकत

Chatra :  चतरा डीसी रवि आनंद और एसपी अनिमेष नैथानी ने मंडल कारा का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान जेल की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों की सुविधाएं और प्रशासनिक प्रबंधन की जमीनी हकीकत परखी गई.

 

अधिकारियों ने कारा परिसर में प्रवेश और निकास व्यवस्था, प्रहरी तैनाती और सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया. जेल के हर महत्वपूर्ण हिस्से में लगे कैमरों की कार्यशीलता की जांच की गई और सुरक्षा में किसी तरह की ढिलाई नहीं बरतने का निर्देश दिया गया.

 

Uploaded Image

 

अधिकारियों ने नियमित पेट्रोलिंग और आगंतुकों की सघन जांच सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया. निरीक्षण के दौरान बंदियों के रहने वाले वार्डों की साफ-सफाई, रोशनी और वेंटिलेशन की स्थिति देखी गई.

 

साथ ही बंदियों को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की गुणवत्ता और पेयजल व्यवस्था की भी समीक्षा की गई. अधिकारियों ने स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेते हुए नियमित स्वास्थ्य जांच और आवश्यक दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली.

 

डीसी और एसपी ने कारा प्रशासन को निर्देश दिया कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न हो और बंदियों को मूलभूत सुविधाएं बेहतर तरीके से मिलती रहें. उन्होंने कहा कि जेल संचालन में अनुशासन, सुरक्षा और मानवीय संवेदनशीलता तीनों का संतुलन जरूरी है.

 

निरीक्षण के दौरान कारा की समस्त व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं. किसी प्रकार की अनियमितता या आपत्तिजनक चीजें सामने नहीं आई. कारा प्रबंधन को मौजूदा व्यवस्थाओं को और मजबूत बनाए रखने का निर्देश दिया गया.

 

इस मौके पर अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, एसडीओ जहूर आलम, एसडीपीओ संदीप सुमन समेत कारा प्रशासन के अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे. 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही