Search

 
 
 

Ramgarh News :  बंद घर से कैश व सोने-चांदी के जेवरात लेकर चोर फरार

शहर से सटे कुंदरू रोड स्थित छतरमांडू इलाके में एक बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया. घर के गेट का ताला तोड़कर चोर करीब 1 लाख 40 हजार नकद और सोने -चांदी के ज़ेवरात चुरा ले गए. इस संबंध में घर के मालिक सिकंदर नायक ने रामगढ़ थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है.
 

Ramgarh  :  शहर से सटे कुंदरू रोड स्थित छतरमांडू इलाके में एक बंद घर को चोरों ने निशाना बनाया. घर के गेट का ताला तोड़कर चोर करीब 1 लाख 40 हजार नकद और सोने -चांदी के ज़ेवरात चुरा ले गए. इस संबंध में घर के मालिक सिकंदर नायक ने रामगढ़ थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. 

 

शिकायत के अनुसार, सिकंदर नायक अपने परिवार के साथ 25 अप्रैल को पतरातू में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे. देर रात करीब तीन बजे जब वे वापस लौटे, तो घर का मुख्य दरवाजा टूटा हुआ मिला. अंदर जाने पर अलमारी का ताला भी टूटा पाया गया.

 

पीड़ित के मुताबिक, घर से लगभग 1 लाख 40 हजार रुपये नकद के अलावा सोने के झुमके, मंगलसूत्र, मंगटीका, नथ, बाली, कान के आभूषण, चांदी की पायल, चेन और एक ब्रेसलेट चोरी हुई है. कुल मिलाकर जेवरात की कीमत करीब चार लाख रुपये आंकी गई है. 

 

घटना की जानकारी मिलते ही रामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और चोरों की पहचान पहचान व गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई जारी है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही