Search

 
 
 

Bihar News : सीवान DM की पत्नी से स्मार्ट हट निर्माण के नाम पर 19 लाख की ठगी, दो पर FIR

सीवान के डीएम विवेक रंजन मैत्रेय की पत्नी से मशरूम उत्पादन के लिए स्मार्ट हट निर्माण के नाम पर लाखों की ठगी हुई है. सोनाली सोनी ने इस संबंध में नगर थाना और मुफस्सिल थाना में अलग-अलग समय पर एक ही कंपनी से जुड़े दो व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है.
 

Lagatar News : सीवान के डीएम विवेक रंजन मैत्रेय की पत्नी से मशरूम उत्पादन के लिए स्मार्ट हट निर्माण के नाम पर लाखों की ठगी हुई है. सोनाली सोनी ने इस संबंध में नगर थाना और मुफस्सिल थाना में अलग-अलग समय पर एक ही कंपनी से जुड़े दो व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. 

 

डीएम की पत्नी सोनाली सोनी ने नगर थाने में कंपनी के निदेशक आशुतोष मंगलम के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.  जबकि मुफस्सिल थाने में उनकी बहन शिवानी के खिलाफ केस किया है.

 

नगर थाने में 17 अप्रैल को दिए गए आवेदन में उन्होंने बताया कि 28 अप्रैल 2025 को मशरूम उत्पादन के लिए स्मार्ट हट बनाने का अनुबंध हुआ था. आरोप है कि इस अनुबंध के तहत आरोपी ने 19 लाख रुपये अग्रिम के रूप में लिए.

 

लेकिन न तो निर्माण कार्य शुरू किया और न ही समझौते की शर्तों का पालन किया. बाद में आरोपी ने 5-5 लाख रुपये के दो चेक दिए, जो खाते में पर्याप्त राशि न होने के कारण बाउंस हो गए. 


मुफस्सिल थाने में दर्ज दूसरी शिकायत में सोनाली सोनी ने शिवानी पर भी धोखाधड़ी का आरोप लगाया है. दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही