Search

 
 
 

Bihar News : रोहतास में भीषण सड़क हादसा, तिलक चढ़ाकर लौट रहे 5 लोगों की मौत

बिहार के रोहतास जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है. दिनारा थाना क्षेत्र के मठिया गांव में हुए इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.
 

Lagatar Desk :   बिहार के रोहतास जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है. दिनारा थाना क्षेत्र के मठिया गांव में हुए इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

 

मृतकों में एक व्यक्ति करगहर के भगवानपुर का रहने वाला था.  जबकि अन्य चार लोग मठिया गांव के ही निवासी थे. सभी आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं. 

 

जानकारी के अनुसार, सभी लोग चेनारी थाना क्षेत्र के लोधी गांव से तिलक समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे. बस से उतरकर सभी सड़क पार कर रहे थे.

 

तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक ने पहले एक पिकअप वैन को टक्कर मारी और फिर बस से टकराते हुए पांचों लोगों को कुचल दिया. हादसा इतना भयावह था कि सभी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

 

इस घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है. मृतकों में लड़की के पिता अशोक सिंह के अलावा पिंटू सिंह, रजनीश सिंह और भगवानपुर निवासी राम व्रत सिंह शामिल हैं.

 

घटना की सूचना मिलते ही दिनारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया है. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही