Search

सड़क सुरक्षा को लेकर डीसी-एसपी ने क‍िया जागरूक, बोले- यातायात न‍ियमों का करें पालन

Palamu : सड़क सुरक्षा अभियान के तहत बुधवार को पलामू डीसी आंजनेयुलू दोड्डे, एसपी चंदन कुमार सिन्हा व जिला परिवहन पदाधिकारी अनवर हुसैन ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर एलईडी युक्त सड़क जागरुकता रथ को समाहरणालय परिसर से रवाना किया. मौके पर सदर एसडीपीओ भी उपस्थित रहे. बता दें क‍ि जिले में 11 से 17 जनवरी तक सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है, जिसके तहत यह रथ जिले के सभी प्रखंडों का भ्रमण कर ऑडियो-वीडियो के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करेगा.

वाहन चलाते समय यातायात नियमों का करें पालन : डीसी 

डीसी ए दोड्डे ने लोगों से अपील की है कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन आवश्यक रूप से करें. जिला मुख्यालय में जागरुकता वाहन को रवाना करने के बाद उन्होंने कहा कि यातायात नियमों के पालन से सड़क पर सुरक्षा बनी रहती है. विशेषकर युवा वर्ग से अपील करते हुए डीसी ने कहा कि जब भी दो पहिया वाहन का प्रयोग करें तो हेलमेट अवश्य पहनें और पूरी सावधानी बरतें.

जीवन अनमोल है : एसपी 

इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्‍हा ने कहा कि जीवन अनमोल है. यह हम सबको समझना होगा. सड़क पर वाहन चलाते समय सड़क सुरक्षा नि‍यमों का पालन करने से हम खुद को सुरक्षित रख सकते हैं. साथ ही बेवजह फाइन से भी छुटकारा पाया जा सकते हैं. इसी तरह सदर एसडीपीओ ने भी सड़क सुरक्षा विषय पर प्रकाश डाला.

जागरुकता रथ के माध्यम से लोगों को किया जायेगा जागरूक : डीटीओ

इस मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी अनवर हुसैन ने कहा कि जागरुकता रथ के माध्यम से आमजनों को सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक किया जायेगा. यह रथ 17 जनवरी तक पलामू जिले के विभिन्न प्रखंडों में जाकर लोगों को विभिन्न माध्यमों से सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करेगा. उन्होंने कहा कि इस रथ के माध्यम से जिले के प्रमुख चौक -चौराहों पर यातायात नियमों के पालन, हेलमेट और सीट बेल्ट के फायदे से संबंधित ऑडियो क्लिप लोगों को सुनायेजाएंगे.उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के ल‍िए कई अन्य तरह के कार्यक्रम का भी आयोजन किया जायेगा. इसे भी पढ़ें :  अजब-गजब">https://lagatar.in/amazing-four-legged-chicken-the-crowd-gathered-to-see/">अजब-गजब

: चार पैरों वाला मुर्गी का चूजा, देखने के लिए उमड़ी भीड़                  
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp