Search

 
 
 

पलामू : डीसी ने मुसहर परिवारों के चेहरे पर बिखेरी मुस्कान

 
Palamu : राज्य में रह रहे मुसहर परिवारों को सभी सरकारी सहायता मुहैया कराए जाने संबंधी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश के बाद पलामू डीसी ने पहल शुरू कर दी है. बुधवार को डीसी आंजनेयुलु दोड्डे नीलांबर-पिताम्बरपुर प्रखंड के नौडीहा पंचायत के कोइरीपतरा गांव पहुंचे.यहां स्थानीय पंचायत भवन में उन्होंने 10 मुसहर परिवारों के बीच आवासीय भूमि का पट्टा वितरण किया. इस मौके पर डीसी ने कहा कि सरकार की ओर से आप सभी को तीन-तीन डिसमिल जमीन बंदोबस्त किया जा रहा है. अब आप सभी यहां अपना घर बनाकर रह सकेंगे. घर बनाने के लिये आप सभी को अंबेडकर आवास योजना से जल्द ही लाभान्वित किया जायेगा. इतना सुनते ही मुसहर परिवारों के चेहरे पर मुस्कान आ गयी. सबके चेहरे खुशी से झूम उठे. सभी ने एक सुर में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व डीसी के प्रति आभार जताया. वहीं पांकी विधायक कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने कहा कि मुसहर परिवार आज भी मुख्यधारा से कटा हुआ है. उन्हें मुख्यधारा में लाना हम सबों की जिम्मेवारी है. उन्होंने डीसी को इस कार्य के लिए साधुवाद दिया. मौके पर सदर एसडीएम राजेश शाह, पांकी विधायक कुशवाहा शशिभूषण मेहता, प्रखंड प्रमुख, स्थानीय मुखिया मनदीप मेहता समेत बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-bulldozers-run-on-the-plan-of-land-mafia-40-acres-of-government-land-encroachment-free/">हजारीबाग

: भू-माफियाओं के मंसूबे पर चला बुलडोजर, 40 एकड़ सरकारी भूमि अतिक्रमण मुक्त

मुसहर परिवारों का आधार कार्ड बनवाने का निर्देश

मौके पर डीसी ने सीओ चंद्रशेखर कुणाल को सर्वे कराकर वैसे लोग जिनका आधार कार्ड नहीं बना है, उनको चिन्हित करते हुए उन सभी का आधार कार्ड बनवाने का निर्देश दिया. डीसी ने कहा कि सभी सरकारी योजनाओं यथा सर्वजन पेंशन योजना, मुख्यमंत्री पशुधन योजना आदि से सभी परिवारों को लाभान्वित किया जायेगा. इसके अलावे उन्होंने कहा कि जिले के अन्य स्थानों में रह रहे मुसहर परिवारों को भी चिन्हित कर उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ने की दिशा में कार्य किया जाएगा. उन्होंने परिवार के कई सदस्यों से संवाद स्थापित कर अपने बच्चों को स्कूल भेजने की बात कही. इसे भी पढ़ें : Breaking">https://lagatar.in/breaking-ed-raids-mla-pradeep-yadavs-house-along-with-him/">Breaking

: विधायक प्रदीप यादव को साथ लेकर उनके घर में ईडी की छापेमारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही