Search

 
 
 

राष्ट्रपति के धनबाद दौरे को लेकर डीसी-एसएसपी ने किया कार्यक्रम स्थल व रूट का निरीक्षण

डीसी आदित्य रंजन व एसएसपी प्रभात कुमार ने शुक्रवार को एयरपोर्ट से लेकर आईआईटी-आईएसएम तक के रूट का गहन निरीक्षण किया.
 

Dhanbad : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आईआईटी-आईएसएम, धनबाद आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है. डीसी आदित्य रंजन व एसएसपी प्रभात कुमार ने शुक्रवार को एयरपोर्ट से लेकर आईआईटी-आईएसएम तक के रूट का गहन निरीक्षण किया. दोनों अधिकारियों ने राष्ट्रपति व मुख्यमंत्री के संभावित रूट बिरसा मुंडा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से आईआईटी-आईएसएम तक का भी जायजा लिया. डीसी ने एयरपोर्ट पर रनवे की स्थिति, अतिथि विश्राम गृह व स्वच्छता की बारीकी से जांच की और संबंधित अधिकारियों को सभी जरूरी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए.

इसके बाद दोनों अधिकारियों ने आईआईटी-आईएसएम पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का भी मुआयना किया. स्टेज, पंडाल, प्रवेश और निकास द्वार, ग्रीन रूम, बैठने की व्यवस्था, बैरिकेडिंग व सुरक्षा प्रबंधन की विस्तार से समीक्षा की. आईआईटी-आईएसएम के निदेशक प्रो. सुकुमार मिश्रा व उनकी टीम के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा पर गहन चर्चा की. डीसी ने पथ निर्माण, पीएचईडी, भवन प्रमंडल, नगर निगम के अधिकारियों व आईआईटी-आईएसएम प्रशासन को आपस में समन्वय बनाकर निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के स्पष्ट निर्देश दिए.

मौके पर ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, नगर आयुक्त रविराज शर्मा, अपर समाहर्ता विनोद कुमार,एडीएम हेमा प्रसाद, एसडीओ राजेश कुमार, डीआरडीए निदेशक राजीव रंजन डीटीओ दिवाकर सी. द्विवेदी, सहायक नगर आयुक्त प्रशून कौशिक, आईआईटी-आईएसएम निदेशक प्रो. सुकुमार मिश्रा, रजिस्ट्रार प्रबोध पांडेय सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही