Search

 
 
 

Giridih News: डीसी ने अवैध खनन के खिलाफ की कार्रवाई, खदान से पोकलेन जब्त

जिले में अवैध खनन की रोकथाम को लेकर डीसी बेंगाबाद प्रखंड के अरतोका क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान डीसी ने अवैध खनन में लगी एक पोकलेन मशीन को जब्त करने के साथ ही संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए.
 
गिरिडीह जिले की खबरें

Giridih: जिले में अवैध खनन की रोकथाम को लेकर डीसी बेंगाबाद प्रखंड के अरतोका क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान डीसी ने अवैध खनन में लगी एक पोकलेन मशीन को जब्त करने के साथ ही संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए.

इसे भी पढ़ें: 

उपायुक्त ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में अवैध खनन, उत्खनन अथवा खनिजों के अवैध परिवहन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में खनन अधिनियम सहित अन्य सुसंगत विधिक प्रावधानों के तहत कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

Uploaded Image

उन्होंने प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण को प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता बताया और कहा कि अवैध खनन से सरकारी राजस्व के साथ-साथ पर्यावरण एवं स्थानीय पारिस्थितिकी को भी भारी नुकसान होता है.

 

उपायुक्त ने जिला खनन पदाधिकारी, अंचल प्रशासन तथा पुलिस को संयुक्त रूप से नियमित छापेमारी अभियान चलाने, संवेदनशील क्षेत्रों में सतत निगरानी रखने और जब्त वाहनों व मशीनों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रेतर कार्रवाई कर दोषियों पर विधिसम्मत दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

 

प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि अवैध खनन से संबंधित कोई भी सूचना देने पर तुरंत प्रशासन को सूचित करें, ताकि समयबद्ध कार्रवाई की जा सके.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही