Search

 
 
 

हजारीबाग: डीसी ने ली सभी स्वीकृत योजनाओं की जानकारी

 
Hazaribagh: डीएमएफटी की ओर से संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक उपायुक्त नैंसी सहाय की अध्यक्षता में हुई. इसमें उप विकास आयुक्त प्रेरणा दीक्षित माैजूद रहीं. शुक्रवार को हुई प्रबंधकीय समिति की बैठक में डीएमएफटी मद से स्वीकृत योजनाओं के विरुद्ध कार्यकारी एजेंसियों को दी गई राशि के उपयोगिता प्रमाण पत्र की स्थिति की जानकारी ली गई. उपायुक्त ने सभी स्वीकृत योजनाओं की अद्यतन स्थिति व टेंडर प्रक्रिया की जानकारी ली. उन्होंने वित्तीय वर्ष 2023-24 का वार्षिक प्रतिवेदन विभाग को भेजने का निर्देश दिया. जिला के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र/उप स्वास्थ्य केंद्र/प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में समुचित रोशनी की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु हाई मास्ट लाइट के अधिष्ठापन पर विचार विमर्श करते हुए मॉडल प्राक्कलन 9,78,100/- रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई. वहीं 15वें वित्त आयोग तथा पीएम अभीम से नव निर्मित/निर्माणाधीन स्वास्थ्य उपकेंद्रों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से चहारदीवारी (कैटल ट्रैप गेट सहित) के निर्माण कार्य पर चर्चा करने के उपरांत चरणबद्ध और ज्यादा संख्या में आने वाले मरीजों वाले केंद्रों में कार्य शुरू करने की स्वीकृति प्रदान की गई. डीएमएफटी मद के अंतर्गत विशेषज्ञ चिकित्सकों/चिकित्सा पदाधिकारियों/दंत चिकित्सकों/स्वास्थ्य प्रबंधकों तथा पारा मेडिकल कर्मियों की ड्यूटी अटेडेन्स डीएमएफटी पीएमयू द्वारा निगरानी के लिए एक अटेंडेन्स ऐपलीकेशन के क्रय पर विचार-विमर्श किया गया. डीएमएफटी मद के अंतर्गत विशेषज्ञ चिकित्सकों/चिकित्सा पदाधिकारियों/दंत चिकित्सकों/स्वास्थ्य प्रबंधकों तथा पारा मेडिकल कर्मियों जिनकी कार्य अवधि एक वर्ष से अधिक हो गई है उन सभी का अवधि विस्तार तथा वेतन पुनरीक्षण एवं नवनियुक्त पारा कर्मियों का शैक्षणिक प्रमाण पत्र के सत्यापन करने का निर्देश दिया. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बरकट्ट्ठा, बरही, ईचाक, तथा विष्णुगढ़ में डेंटल क्लीनिक तथा डेंटल उपस्करों के अधिष्ठापन पर उपकरणों का आकलन कर सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.

डीसी ने सदर अस्पताल की अत्यधिक भीड़ वाली यूनिट पर सिक्योरिटी गार्ड उपलब्ध कराने को कहा

शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल की अत्यधिक भीड़ वाली यूनिट पर डीएमएफटी मद से सिक्योरिटी गार्ड उपलब्ध कराने को लेकर कहा. उपायुक्त ने डीएमएफटी मद से नवनियुक्त पारा चिकित्सक कर्मियों के रिक्त रह गये पदों को प्रतीक्षा सूची से भरने पर विचार-विमर्श कर स्वीकृति प्रदान की. प्रमंडलीय पुस्तकालय (रुक्मणी भवन) हजारीबाग में 15 लाख 52 हजार 800 रुपये की राशि से एसी लगाने पर स्वीकृति प्रदान की गई एवं बिजली विभाग से कोऑर्डिनेटर कर बिजली की पर्याप्त क्षमता की व्यवस्था करने को कहा. उपायुक्त ने 2022-23 और 23-24 का ऑडिट कराने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि हर कार्यों में एजेंसी गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखे तथा अपनी जिम्मेवारी सुनिश्चित करें. कार्यपालक अभियंता को नियमित रूप से निर्माण कार्य स्थल का भ्रमण का मॉनीटरिंग करने का निर्देश दिया गया. बैठक में प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी लोकेश बरंगे मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें - Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-one-dead-one-injured-after-bike-skit-during-stunt/">Jamshedpur

: स्टंट करने के दौरान बाइक स्किट करने से एक की मौत, एक घायल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही