Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur News: डीसी की बैठक, 139 योजनाओं को धरातल पर लाने की तैयारी

जिले में विकास योजनाओं को गति देने की दिशा में जिला प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है. बुधवार को डीसी राजीव रंजन की अध्यक्षता में जिला योजना समिति की कार्यकारिणी समिति की बैठक हुई.
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur: जिले में विकास योजनाओं को गति देने की दिशा में जिला प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है. बुधवार को डीसी राजीव रंजन की अध्यक्षता में जिला योजना समिति की कार्यकारिणी समिति की बैठक हुई. इस बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा अनुशंसित 139 जनहितकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई. साथ ही पहले से स्वीकृत 38 विकास योजनाओं को घटनोत्तर स्वीकृति प्रदान करते हुए उनके क्रियान्वयन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया.

 


बैठक में जिला योजना अनाबद्ध निधि के तहत संचालित और प्रस्तावित योजनाओं की समीक्षा की गई. अधिकारियों ने विभिन्न क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने से जुड़े प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया. बैठक में जिन योजनाओं को मंजूरी दी गई, उनमें आरसीसी कल्वर्ट, गार्डवाल और पहुंच पथ निर्माण के अलावा घाटशिला में जोहार मार्ट के लिए दुकान और शोरूम निर्माण, सोलर आधारित मिनी पाइप्ड वाटर सप्लाई योजनाओं की मरम्मत तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में जलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने जैसे कार्य शामिल हैं.

 


ठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए उपलब्ध राशि के उपयोग पर भी चर्चा हुई. सांसदों और विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के विधायकों की ओर से भेजे गए प्रस्तावों में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने, सड़क और संपर्क मार्गों के निर्माण तथा सामुदायिक परिसंपत्तियों के विकास से संबंधित योजनाएं प्रमुख रहीं.

 


उपायुक्त राजीव रंजन ने कहा कि विकास योजनाओं का चयन स्थानीय जरूरतों और क्षेत्रीय प्राथमिकताओं को ध्यान में रखकर किया जाना चाहिए. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं का लाभ आम लोगों तक समय पर पहुंचे और सभी कार्य पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ पूरे किए जाएं. साथ ही संबंधित विभागों को आपसी समन्वय बनाकर योजनाओं के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने को कहा गया.

 


बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी सबा आलम अंसारी, उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान, धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी अर्नव मिश्रा, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी राहुल जी आनंद, अपर उपायुक्त अनुराग तिवारी, जेएनएसी के उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार समेत जिला योजना समिति की कार्यकारिणी समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही