Search

 
 
 

कोडरमा : आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम संचालन को लेकर डीडीसी ने की बैठक

 
Koderma : भारत सरकार द्वारा आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत कोडरमा जिले के दो प्रखंड जयनगर और मरकच्चो प्रखंड का चयन किया गया है. इन प्रखंडों में आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम संचालन को लेकर उप विकास आयुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में बैठक हुई. बैठक में इन प्रखंडों में सामाजिक विकास, बुनियादी ढांचा, कृषि व संबद्ध योजना, शिक्षा और स्वास्थ्य व पोषण को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी. डीडीसी ने संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को उक्त सामाजिक विकास, बुनियादी ढांचा, कृषि व संबद्ध योजना, शिक्षा और स्वास्थ्य व पोषण को लेकर चेतना शिविर का आयोजन करने का निर्देश दिया. साथ ही आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के दिये गये बिंदु पर पूरी रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा. बैठक में मुख्य रूप से जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी समेत अन्य मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें : Exclusive:">https://lagatar.in/exclusive-a-big-ias-bought-land-worth-one-crore-in-name-of-his-wife-ed-is-probing-the-horoscope/">Exclusive:

एक बड़े IAS ने पत्नी के नाम खरीदी एक करोड़ की जमीन, ED खंगाल रही कुंडली
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही