Search

 
 
 

मुजफ्फरपुर: ओवरब्रिज के नीचे कार्टून में मिला शव

 
Muzaffarpur: ब्रह्मपुरा थाना के चांदनी चौक में ओवरब्रिज के नीचे गुरुवार की सुबह कार्टून में एक शव मिला. शव मिलने की खबर फैलने के बाद काफी संख्या में लोग जुट गए. सूचना मिलने पर ब्रह्मपुरा थानेदार सुभास मुखिया दल बल के साथ पहुंचे. एसडीपीओ टाउन टू विनीता सिन्हा भी पहुंची. जांच के लिए एफएसएल और डॉग स्क्वायड को बुलाया गया. जल्द ही शव को एसकेएमसीएच पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया. एसडीपीओ ने बताया कि शव की पहचान नहीं हुई है. शव कार्टन में पैक है. उन्होंने आशंका जताई कि कहीं दूसरी जगह पर हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए यहां कार्टन में रख कर फेंका गया है. कहा कि शव किसी अज्ञात पुरुष का है. पोस्टमॉर्टम के बाद ही पता चलेगा कि हत्या कितने देर पहले हुई होगी. वहीं पुलिस चांदनी चौक पर लगे सभी सीसीटीवी खांगलने में जुट गई, ताकि कोई सुराग मिल सके.
इसे भी पढ़ें -HC">https://lagatar.in/hc-said-state-government-needs-to-be-alert-after-deteriorating-situation-in-bangladesh-sought-report-from-ib/">HC

ने कहा- बांग्लादेश में बिगड़े हालात के बाद राज्य सरकार को सतर्क रहने की जरूरत, IB से मांगी रिपोर्ट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही