Search

करंट हादसे में जान गंवाने वाले मजदूर का शव पहुंचा गांव, पत्नी की चित्कार सुन रो पड़े लोग

Latehar : धनबाद-गया रेलखंड में काम के दौरान छह मजदूरों की झुलस कर मौत हो गई थी. इसमें एक लातेहार सदर थाना क्षेत्र के रिचुघुटा पतरातू गांव निवासी दिनेश भुइयां (24) भी शामिल था. बुधवार को दिनेश का शव उसके घर पहुंचा. शव घर पहुंचते ही पत्नी व परिवार वाले दहाड़े मार कर रोने लगे. महिलाओं की चित्कार से गांव वालों का भी कलेजा कांप उठा. दिनेश की पत्नी ने बताया कि उसके पति काम के सिलसिले में एक माह पहले ही धनबाद गए थे. दिनेश के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं. पत्नी ने बताया कि घर की माली हालत ठीक नहीं रहने के कारण पति परिवार का भरण-पोषण करने बाहर कमाने गया था. लेकिन वहां कार्य करा रहे संवेदक की लापरवाही के कारण उसके पति की जान चली गई. अब परिवार को कौन देखेगा. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-bulldozers-run-on-the-plan-of-land-mafia-40-acres-of-government-land-encroachment-free/">हजारीबाग

: भू-माफियाओं के मंसूबे पर चला बुलडोजर, 40 एकड़ सरकारी भूमि अतिक्रमण मुक्त
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp