Search

 
 
 

जामताड़ा : रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी

 

Jamtara : विद्यासागर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात महिला का शव  बरामद किया गया है. मधुपुर राजकीय पुलिस(जीआरपी)ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है.अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पायी है.

ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

ऐसा अंदेशा जताया जा रहा है कि ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत हुई है. लेकिन इसकी कोई अधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो पायी है. महिला का सर और धड़ अलग-अलग बरामद किया गया है. महिला की पहचान होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पायेगा.

पुलिस मामले की जांच में जुटी

पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जीआरपी के एएसआई राम प्रवेश तिवारी ने कहा कि महिला की पहचान जुटाने के काफी प्रयास किये गये है. लेकिन शिनाख्त नहीं हो पायी है. शव की स्थिति देखने से प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. और मामले की जांच की जा रही है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही