Search

 
 
 

आपसी रंजिश में घर में घुसकर महिला पर जानलेवा हमला, रिम्स रेफर

 
Koderma : कोडरमा के नवलशाही थाना क्षेत्र में स्थित फुलवरिया पंचायत के बीघा में आपसी रंजिश में गांव के कुछ लोगों ने घर में घुसकर हमला कर दिया. इस हमले में दर्शनी देवी गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना को लेकर दर्शनी देवी के पति यमुना मेहता ने नवलशाही थाना में आवेदन देकर गांव के ही पप्पू मेहता, पंकज मेहता, पुरन देव मेहता और बसंती देवी पर मामला दर्ज कराया है. यमुना मेहता ने बताया कि सभी रविवार की सुबह करीब 8:30 बजे जान मारने की नीयत से घर में घुस आए और उनकी पत्नी पर हमला कर दिया. इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई. आवेदन में लिखा है कि सभी लाठी -डंडे से लैस थे और एक के हाथ में लोहे का हथौड़ा था, जिसके वार से दर्शनी देवी गंभीर रूप से घायल हो गई. सूचना पाकर नवलशाही थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायल दर्शनी देवी को सदर अस्पताल पहुंचाया. वहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए महिला को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया. पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. इसे भी पढ़ें : लखनऊ">https://lagatar.in/gujarat-team-reached-the-playoffs-with-a-thumping-win-over-lucknow-lots-of-runs/">लखनऊ

पर धमाकेदार जीत के साथ प्लेऑफ में पहुंची गुजरात की टीम, खूब बरसे रन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही