Search

 
 
 

झामुमो नेता सुखराम टुडू पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

जिले के गम्हरिया थाना के ठीक सामने रामचंद्रपुर में रविवार की देर रात झामुमो नेता सुखराम टुडू पर जानलेवा हमला हुआ. हमलावरों ने चाकू से वार कर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया. हमलावरों ने सुखराम टुडू की छाती, पीठ और गले पर वार किया है, जिससे उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.
 

Saraikela :  जिले के गम्हरिया थाना के ठीक सामने रामचंद्रपुर में रविवार की देर रात झामुमो नेता सुखराम टुडू पर जानलेवा हमला हुआ. हमलावरों ने चाकू से वार कर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया. हमलावरों ने सुखराम टुडू की छाती, पीठ और गले पर वार किया है, जिससे उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. फिलहाल उनका इलाज टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) के सीसीयू में चल रहा है.

 

फोन पर चीखने की आवाज सुन गई बाहर तो पति जमीन पर घायल पड़े थे

सुखराम टुडू की पत्नी बांगी टुडू ने इस घटना के बारे में जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि उनके पति की रोजाना की आदत थी कि घर पहुंचने से पहले वे उन्हें फोन करके दरवाजा खोलने के लिए कहते थे. कल रविवार रात करीब 11 बजे भी सुखराम टुडू ने घर पहुंचने से पहले फोन किया था. 

 

इसी दौरान, पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया. बताया कि फोन पर उनके चीखने की आवाज सुनकर बाहर आईं, तो देखा कि सुखराम टुडू जमीन पर बेहोश पड़े हैं. बताया कि उन्होंमे मौके से तीन लोगों को भागते हुए भी देखा. परिजन  तुरंत उन्हें टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) ले गए, जहां गहन चिकित्सा इकाई (सीसीयू) में उनका इलाज चल रहा है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही