Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बड़ी खबर : अवैध निर्माण रुकवाने गए पुलिस-प्रशासन पर जानलेवा हमला, थाना प्रभारी समेत 6 पुलिसकर्मी घायल

Advertisement
Advertisement
पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल पुलिस-प्रशासन के रोकने के बावजूद आरोपियों ने जारी रखा निर्माण कार्य Ashish Tagore Latehar : बरवाडीह थाना क्षेत्र के लेदगाई ग्राम में अवैध निर्माण कार्य रुकवाने गये अंचलाधिकारी राकेश सहाय व थाना प्रभारी श्रीनिवास कुमार सिंह समेत अन्य पुलिस कर्मियों पर जानलेवा हमला किया गया. पुलिस ने इस मामले में छह लोगों गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जानकारी के अनुसार लेदगाई ग्राम के तुलसी भुइंया पिता प्यारी भुइयां ने एसपी लातेहार को आवेदन देकर अपनी रैयती जमीन में गांव के ही कुछ दबंगों के द्वारा जबरन कब्जा किये जाने आरोप लगाया. उन्होंने बताया कि ग्राम लेदगाई के खाता नंबर 24, खेसरा संख्या 208, 209, रकबा 96 डिसमिल में गांव के तुलसी यादव पिता रामसागर यादव एवं उनके दो बेटे सतीश यादव एवं मुकेश यादव द्वारा जबरन कब्जा किया जा रहा है. मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने त्वरित कार्रवाई का आदेश दिया. गुरुवार को बरवाडीह थाना प्रभारी श्रीनिवास कुमार सिंह व अंचलाधिकारी राकेश सहाय पुलिस बल के साथ स्थल पहुंचे. वहां उन्होंने पाया कि कुछ लोगों द्वारा उक्त स्थल पर निजी स्कूल का निर्माण जोर शोर से कराया जा रहा है. अंचलाधिकारी ने जब उक्त लोगों से जमीन के कागजात मांगे तो वे कुछ भी दिखाने में असमर्थ रहे. इस पर उन्होंने निर्माण कार्य रोकने का निर्देश दिया. बावजूद इसके निर्माण कार्य नहीं रोककर तुलसी यादव एवं अन्य लोग पुलिस व प्रशासन के साथ दुर्व्यवहार करने लगे. निर्माण कार्य करा रहे लोगों की संख्या अधिक देखकर अधिकारी वापस लौट गये.

पर्याप्त संख्या में पुलिस बल लेकर पहुंचे निर्माण स्थल, आरोपियों ने किया हमला

अंचलाधिकारी द्वारा लिखित शिकायत पर थाना प्रभारी पर्याप्त संख्या में पुलिस बल के साथ निर्माण स्थल पहुंचे और निर्माण कार्य रोकने का निर्देश दिया. इसके बाद निर्माण कार्य करा रहे लोगों ने पुलिस एवं प्रशासन पर हमला कर दिया. इस हमले में थाना प्रभारी श्रीनिवास कुमार सिंह व एक एएसआई समेत छह पुलिस के जवान घायल हो गये. घायलों में एएसआई धर्मेंद्र कुमार सरदार, जवान निवास कुमार सिंह, अनिल कुमार, आलोक कुमार व धानपति टूडू शामिल है. गंभीर रूप से घायल धर्मेंद्र कुमार सरदार को बरवाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया है. थाना प्रभारी श्रीनिवास कुमार सिंह ने बताया कि 50 से अधिक की संख्या में ग्रामीणों हरवे- हथियार से हमला कर दिया.

पुलिस ने 6 लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हमला करने वाले छह लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें तुलसी यादव, सतीश यादव व मुकेश यादव समेत 6 लोगों का नाम शामिल है. इसे भी पढ़ें : अनोखी">https://lagatar.in/unique-initiative-fathers-cremation-ground-got-boring-by-not-doing-shraddha/">अनोखी

पहल : पिता का श्राद्धकर्म नहीं कर श्मशान घाट में करा दी बोरिंग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही