Simdega News: सिमडेगा में मूक-बधिर किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. घटना जलडेगा थाना क्षेत्र के बलडेगा गांव की है. पीड़ित लड़की की उम्र 15 वर्ष बताई जा रही है. वारदात को अंजाम देने का आरोप गांव के एक युवक पर लगा है. परिजनों ने थाना में नामजद शिकायत दर्ज कराई है.
पीड़िता की मां के अनुसार, उनकी बेटी 15 साल की है, जो बचपन से ही बोल-सुन नहीं सकती. कुछ दिनों से उसके शरीर में हो रहे बदलाव को देख शक हुआ. इसके बाद उसे मोबाइल में गांव के ही कुछ लड़कों की तस्वीर दिखाई गई. बच्ची ने उनमें से एक युवक सूरज प्रधान की तस्वीर की तरफ इशारा किया.
इसे भी पढ़ें:
पीड़िता ने परिजनों को बताया कि इसी साल जून के महीने में एक दिन वो सुबह में गांव के सामुदायिक भवन में दातून के लिए गई थी. इसी दौरान वहां सूरज पहुंचा और उसके जबर्दस्ती करने लगा. विरोध करने पर उसने ओढ़नी से उसके हाथ-पैर और मुंह बांध दिया. फिर उसके साथ दुष्कर्म किया.
परिजनों ने रविवार को थाने में रिपोर्ट लिखाने पहुंचे थे, अल्ट्रासाउंड क्लिनिक बंद होने की वजह से रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी. इसके बाद परिजन बच्ची को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने बताया कि लड़की प्रेग्नेंट है.
मेडिकल रिपोर्ट के बाद एक बार फिर परिजन थाना पहुंचे, इसके बाद पॉक्सो एक्ट के तहत नामजद आरोपी के खिलाफ प्राथमिकि दर्ज की गई. पुलिस ने सदर अस्पताल जाकर पीड़िता का बयान लिया. पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है.

