Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोमिया में नहीं रुक रहा मौत का सिलसिला, भय का माहौल

सात दिनों में 27 व्यक्तियों की मौत

Bermo: बेरमो के गोमिया प्रखंड में पिछले एक सप्ताह से लोगों की मौत का सिलसिली थमने का ना नहीं ले रहा है. बीते सात दिनों में 27 व्यक्तियों की मौत हो चुकी है. इसमें से कुछ की कोरोना से भी मौत हुई है, लेकिन अधिकतर की मौत स्पष्ट नहीं हो पा रही है. मृतकों में हर वर्ग के लोग हैं.

दूसरी तरफ गोमिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से पंचायत भवन एवं स्वास्थ्य केंद्र में कैंप लगाकर वैक्सीन दी जा रही है. लेकिन लोगों में उत्साह नहीं है. ग्रामीण वैक्सीन लेने नहीं आ रहे हैं. पिछले दिनों गोमिया के पचमो, तिलैया और कुंदा पंचायत में स्वास्थ्यकर्मी दिनभर कैंप लगाकर बैठे रहे, लेकिन एक भी व्यक्ति वैक्सीन लेने नहीं आया. एक तरफ सरकार वैक्सीनेशन में लगी है, वहीं इस इलाके में लोग घरों में ही बैठे हैं.

दो की कोरोना से मौत

बताया जाता है कि सर्दी, बुखार, खांसी और सांस लेने में तकलीफ के बाद मरीजों की मृत्यु हो रही है. एक दो मरीजों की कोरोना से मृत्यु की पुष्टि की गई है, लेकिन ज्यादातर की बुखार, सर्दी और खांसी की शिकायत के आधार पर हुई है. ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था. आंकड़े देखें तो इसकी शुरूआत 20 और 21 अप्रैल को हुई थी. प्रखंड के गैरजमरूआ बस्ती के 45 वर्षीय त्रिलोकी प्रजापति की मौत हुई थी. उसके बाद ससबेडा पश्चिमी के रोशन सिंह की हुई. फिर आगे भी जारी रहा.

 

 

 

 

 

 

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही