Search

 
 
 

अस्पताल में 43 वर्षीय व्यक्ति की मौत, दोस्तों पर पीटकर हत्या का आरोप समेत हजारीबाग की दो खबरें

 

शिवपुरी का था रहनेवाला मृतक, बुलाकर ले गए थे दो दोस्त

Hazaribagh : हजारीबाग शहर के उत्तरी शिवपुरी निवासी सुरेश वर्मा की मौत सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई. वह पेशे से चालक था. 43 वर्षीय सुरेश शिवपुरी निवासी रामलाल वर्मा का पुत्र था. परिजनों का कहना है कि सुरेश की हत्या पीट-पीट कर दो लोगों ने कर दी है. परिजनों का कहना है कि शनिवार को दिन के 11 बजे उसके दो दोस्त शिवपुरी गली न. 14 निवासी अमित सिन्हा व ध्रुव सिंह उसे घर से बुलाकर ले गए थे. उसके बाद पैसे के लेन-देन को लेकर उसकी जमकर पिटाई कर दी. इस दौरान सुरेश वर्मा का बेटा वहां पहुंचकर अपने पिता को बचाने की कोशिश की. बेटा का आरोप है कि घायल अवस्था में वे लोग उसके पिता को सदर अस्पताल पहुंचा कर फरार हो गए. चिकित्सकों ने उसके पिता को मृत घोषित कर दिया. हजारीबाग">https://lagatar.in/category/jharkhand/north-chotanagpur-division/hazaribagh/">हजारीबाग

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
इधर मृतक की पत्नी सुनीता देवी का आरोप है कि सभी लोग एक साथ काम करते थे. जब अमित और ध्रुव उसके पति को बुलाने आए, तो उन लोगों ने सोचा कि किसी काम को लेकर उन्हें बुलाया गया होगा. उन्हें क्या मालूम था कि वे लोग उनकी हत्या कर देंगे. घर में कमाने वाले उनके पति इकलौते सदस्य थे. अब परिवार को कौन देखेगा. उन्होंने प्रशासन से गुजारिश की है कि हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा मिले. इस संबंध में पेलावल थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों ने फर्द ब्यान में हत्या के लिए दो लोगों अमित सिन्हा और ध्रुव सिंह को आरोपी बनाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

तिलैया डैम के पास डूबा जंगल से अज्ञात शव बरामद

तिलैया डैम के पास डूबा जंगल से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया है. यह जानकारी बरही इंस्पेक्टर थाना सह प्रभारी रोहित कुमार सिंह ने दी. मृतक की उम्र करीब 60 वर्ष होने का अनुमान लगाया जा रहा है. शव को 72 घंटे के लिए शीत गृह हजारीबाग में सुरक्षित रखा गया है. पुलिस उस व्यक्ति की पहचान करने में जुटी है. थाना प्रभारी ने आम लोगों से अपील की है कि अगर शव के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त हो, तो इसकी सूचना थाने को दें. इसे भी पढ़ें : 171">https://lagatar.in/171-doctors-will-be-appointed-advertisement-came-out/">171

चिकित्सकों की होगी नियुक्ति, निकला विज्ञापन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही