Search

 
 
 

चुनाव आचार संहिता के बाद होगा JPSC परीक्षा में उम्र सीमा छूट का फैसला

Ranchi: राज्य सरकार जेपीएससी द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षा में उम्र सीमा में छूट का फैसला चुनाव आचार संहिता के बाद करेगी. पिछले दिनों कार्मिक प्रशासनिक विभाग द्वारा उम्र सीमा में तीन साल की छूट देने का प्रस्ताव कैबिनेट में पेश किया गया था. लेकिन आचार संहिता की वजह से इस पर फैसला नहीं किया जा सका.
 

Ranchi: राज्य सरकार जेपीएससी द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षा में उम्र सीमा में छूट का फैसला चुनाव आचार संहिता के बाद करेगी. पिछले दिनों कार्मिक प्रशासनिक विभाग द्वारा उम्र सीमा में तीन साल की छूट देने का प्रस्ताव कैबिनेट में पेश किया गया था. लेकिन आचार संहिता की वजह से इस पर फैसला नहीं किया जा सका.


झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली 14वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा में अधिकतम और न्यूनतम उम्रसीमा की गणना के लिए कटऑफ डेट 1-8-2026 निर्धारित है. राज्य में नियमित रूप से सिविल सेवा परीक्षा नहीं होने की वजह से अधिकांश छात्रों की उम्र परीक्षा के लिए निर्धारित उम्र से ज्यादा हो गयी है. 


इस स्थिति को देखते हुए छात्रों द्वारा परीक्षा में शामिल होने के लिए आठ साल के छूट की मांग की जा रही है. छात्रों की मांग मानने की स्थिति में सामान्य श्रेणी के 38 साल तक के उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हो पायेंगे. साथ ही इस श्रेणी के नि:शक्त परीक्षार्थी 48 साल तक की उम्र में परीक्षा में शामिल हो पायेंगे. इसी तरह हर श्रेणी के छात्र अपनी-अपनी श्रेणी के लिये निर्धारित उम्र सीमा से ज्यादा की उम्र में परीक्षा में शामिल हो पायेंगे.


हालांकि सरकार छात्रों की मांग के अनुरूप उन्हें आठ साल की छूट देने के पक्ष में नहीं है. इसलिए कार्मिक प्रशासनिक विभाग की ओर से 14 वीं संयुक्त सिविल परीक्षा में अधिकतम तीन साल तक की छूट देने का प्रस्ताव तैयार सहमति के लिए कैबिनेट में भेजा था. लेकिन नगर निगम चुनाव के मद्देनजर राज्य में लागू आचार संहित की वजह से इस प्रस्ताव पर फैसला नहीं हुआ था. इस प्रस्ताव पर चुनाव आचार संहिता समाप्त होने के बाद फैसला होगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही