Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

CBI चीफ को लेकर फैसला आज, वाईसी मोदी समेत कई नाम रेस में शामिल

Advertisement
Advertisement

New Delhi : केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI ) के चीफ के चयन को लेकर आज बैठक की जायेगी. बैठक में पीएम मोदी, जस्टिस ऑफ इंडिया एनवी रमन्‍ना, विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी शामिल होंगे. इस बैठक के बाद CBI के चीफ का चयन किया जायेगा. बता दें कि सीबीआई का प्रमुख पद मार्च 2021 से रिक्त है. जिसको लेकर आज उच्चस्तरीय कमेटी की बैठक की जायेगी.

प्रवीण सिन्‍हा कार्यकारी सीबीआई प्रमुख का कार्यभार संभाल रहे हैं


फिलहाल गुजरात कैडर के आईपीएस अफसर प्रवीण सिन्‍हा कार्यकारी सीबीआई प्रमुख का कार्यभार संभाल रहे हैं. पूर्व सीबीआई प्रमुख ऋषि कुमार शुक्‍ला का कार्यकाल 3 फरवरी को खत्‍म हुआ था. प्रवीण सिन्हा सीबीआई के एडिशनल डायरेक्‍टर भी हैं. सूत्रों के मुताबिक इस रेस में 1984, 1985 और 1986 बैच के अफसरों के नामों पर चर्चा होगी. जिसमें से तीन नाम सबसे आगे चल रहे है, वो हैं राकेश अस्‍थाना, वाईसी मोदी और सुबोध जायसवाल,

3 अफसर के नाम रेस में आगे चल रहे हैं

राकेश अस्थाना वर्तमान में सीमा सुरक्षा बल के डीजी है और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में डीजी के अतिरिक्त प्रभार पर है, इनका नाम सीबीआई प्रमुख की दौड़ में सबसे पहले नंबर पर बताया जा रहा है. वहीं वाईसी मोदी 1984 बैच के अफसर हैं और अभी एनआईए प्रमुख हैं. सुबोध जायसवाल 1985 बैच के अफसर हैं. वह इस समय सीआईएसएफ के डीजी हैं. इस रेस में एसएस देसवाल के नाम भी शामिल हैं. वह 1985 बैच के अफसर हैं और डीजी आईटीबीपी के पद पर तैनात हैं.

[wpse_comments_template]

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही