Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोरोना के मामलों में गिरावट, 24 घंटे में मिले 83,876 नये मरीज, 895 की मौत

Advertisement
Advertisement
LagatarDesk :    देश में कोरोना के मामले तेजी से कम हो रहे हैं. हालांकि मौत का आंकड़ा कम नहीं  रहा है. पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 83,876 नये मरीज पाये गये. जिसके बाद एक्टिव केस की संख्या 11,08,938 हो गयी. इससे पहले देश में कोरोना के 1,07,474 नये मामले दर्ज किये गये थे. पिछले 24 घंटे में 1,16,073 एक्टिव केस कम हुए. कल की तुलना में यह 22.0% कम हैं.

 लगातार बढ़ रहे मौत के आंकड़े 

फिलहाल देश में पॉजिटिविटी रेट 7.25 फीसदी है. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटे में 895 कोराना मरीज की मौत हो गयी. जिसके बाद कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,02,874 हो गयी.

बीते 24 घंटे में 1,99,054 कोरोना मरीज हुए स्वस्थ

राहत भरी खबर ये है कि नये मरीज से ज्यादा संक्रमित स्वस्थ हो रहे हैं. बीते 24 घंटे में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 1,99,054 रही. रिकवरी रेट बढ़कर 96.19 फीसदी हो गया. देशभर में अब तक 1,69,63,80,755 वैक्सीन की  डोज लग चुकी है. इसे भी पढ़े : गिरावट">https://lagatar.in/the-stock-market-opened-with-a-fall-sensex-fell-172-points-these-are-the-top-gainers-and-losers/">गिरावट

के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स  172 अंक टूटा, ये हैं टॉप गेनर और लूजर

केरल सबसे ज्यादा संक्रमित राज्य

देश के पांच राज्यों से सबसे ज्यादा संक्रमित मरीज मिल रहे हैं. केरल में 26,729, महाराष्ट्र में 9,666 , कर्नाटक में 8,425, तमिलनाडु में 6,120 और मध्यप्रदेश में 5,171 केस सामने आये. इन पांच राज्यों से 66.9% मरीज मिले. जबकि केरल में अकेले 31.87%  के मिले. इसे भी पढ़े : यूरोप">https://lagatar.in/europe-raises-meta-trouble-facebook-and-instagram-may-be-closed/">यूरोप

ने बढ़ाई मेटा की परेशानी, Facebook और Instagram हो सकते हैं बंद !

दिल्ली में 14 फरवरी से खुलेंगे नर्सरी से  8वीं तक की कक्षाएं

दिल्ली में 14 फरवरी से नर्सरी से 8वीं तक के स्कूल खुलेंगे. उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि 14 फरवरी से पहले तक ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी. वहीं 9 से 12वीं तक की कक्षाएं खुल गये हैं. इस दौरान उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एक स्कूल में बच्चों से मुलाकात की. उन्होंने कहा कि बच्चों ने बताया कि स्कूल में  जितनी अच्छी पढ़ाई हो सकती है उतनी अच्छी ऑनलाइन नहीं हो सकती है. इसे भी पढ़े : रोज">https://lagatar.in/valentines-week-begins-with-rose-dayif-someone-gives-you-a-rose-then-the-feeling-of-the-person-in-front-is-recognized-by-the-color/">रोज

डे के साथ वैलेंटाइन वीक शुरू, आपको भी मिले गुलाब तो कलर से पहचाने सामने वाली की फीलिंग [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही