Search

 
 
 

Dhanbad News: मंत्री के निधन पर सादगी से मना डेकोरेटर्स एसोसिएशन का 48वां अधिवेशन

Dhanbad News: न्यू टाउन हॉल में आयोजित अधिवेशन में एसोसिएशन के जिला पदाधिकारियों के अलावा सभी 20 शाखाओं के पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए. कार्यक्रम में संगठन की मजबूती, डेकोरेटर्स व्यवसाय से जुड़ी समस्याओं के समाधान और भविष्य की कार्ययोजना को लेकर विस्तार से चर्चा की गई.
 
डेकोरेटर्स एसोसिएशन का अधिवेशन

Dhanbad News: मंत्री सुदिव्य सोनू के आकस्मिक निधन से पूरे झारखंड में शोक की लहर को देखते हुए धनबाद जिला डेकोरेटर्स एसोसिएशन ने अपने 48वें वार्षिक अधिवेशन को सादगीपूर्ण तरीके से आयोजित किया. शोक के मद्देनजर अधिवेशन के दौरान प्रस्तावित नगर भ्रमण कार्यक्रम को भी रद्द कर दिया गया.

इसे भी पढ़ें: 

न्यू टाउन हॉल में आयोजित अधिवेशन में एसोसिएशन के जिला पदाधिकारियों के अलावा सभी 20 शाखाओं के पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए. कार्यक्रम में संगठन की मजबूती, डेकोरेटर्स व्यवसाय से जुड़ी समस्याओं के समाधान और भविष्य की कार्ययोजना को लेकर विस्तार से चर्चा की गई.

 

जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम रंजन ने बताया कि अधिवेशन में सर्वसम्मति से एसोसिएशन के लिए अपने भवन के निर्माण का प्रस्ताव पारित किया गया. उन्होंने कहा कि संगठन के अपने भवन का निर्माण एक महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी. इससे भविष्य में एसोसिएशन की गतिविधियों और विभिन्न कार्यक्रमों का संचालन बेहतर तरीके से किया जा सकेगा.

 

अधिवेशन में एसोसिएशन के 50वें वार्षिक अधिवेशन को ऐतिहासिक बनाने की तैयारियों पर भी चर्चा की गई. पदाधिकारियों ने कहा कि 50वां अधिवेशन संगठन की उपलब्धियों, एकजुटता और कार्यों को प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर होगा. इसे यादगार बनाने के लिए आने वाले समय में विभिन्न स्तरों पर तैयारियां शुरू की जाएंगी.

 

कार्यक्रम के अंत में संगठन के सदस्यों ने आपसी एकजुटता बनाए रखने और डेकोरेटर्स व्यवसाय से जुड़े लोगों के हितों के लिए लगातार काम करने का संकल्प लिया.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही