Search

 
 
 

दीपक ने स्वीकारा इरफान अंसारी का निमंत्रण, होगा भव्य सम्मान

Ranchi: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा है कि नफरत और विभाजन के दौर में भाईचारे और इंसानियत की मिसाल पेश करने वाले युवाओं को सम्मान मिलना चाहिए. इसी क्रम में उन्होंने मोहम्मद दीपक उर्फ दीपक द्वारा झारखंड आने का निमंत्रण स्वीकार किए जाने की जानकारी दी.
 

Ranchi: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा है कि नफरत और विभाजन के दौर में भाईचारे और इंसानियत की मिसाल पेश करने वाले युवाओं को सम्मान मिलना चाहिए. इसी क्रम में उन्होंने मोहम्मद दीपक उर्फ दीपक द्वारा झारखंड आने का निमंत्रण स्वीकार किए जाने की जानकारी दी. डॉ. अंसारी ने बताया कि दीपक से उनकी मोबाइल पर भावनात्मक बातचीत हुई, जिसमें उन्होंने दीपक के साहस, धर्मनिरपेक्ष सोच और सामाजिक सौहार्द के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना की.

 

डॉ. अंसारी ने कहा कि बजट सत्र के बाद झारखंड में दीपक का ऐतिहासिक और भव्य स्वागत किया जाएगा. इससे पहले वे स्वयं देहरादून जाकर दीपक को सम्मानित करेंगे. उन्होंने बताया कि इस दौरान वे अपनी ओर से चार माह के वेतन के बराबर दो लाख रुपये की सम्मान राशि दीपक को भेंट करेंगे, जो केवल आर्थिक सहायता नहीं बल्कि साहस, सद्भाव और इंसानियत के सम्मान का प्रतीक है.

 

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जब समाज में धर्म और जाति के नाम पर नफरत फैलाने की कोशिशें हो रही हैं, ऐसे समय में दीपक जैसे युवाओं का आगे आना राष्ट्रीय एकता की मजबूत मिसाल है. उन्होंने इसे नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताया.

 

डॉ. अंसारी ने यह भी घोषणा की कि मार्च के बाद हजारों लोगों की उपस्थिति में एक सेमिनार आयोजित कर दीपक का सार्वजनिक सम्मान किया जाएगा. इस अवसर पर उनके माता-पिता, पत्नी और बेटी को भी झारखंड आने का निमंत्रण दिया गया है.

 

उन्होंने समाज के सभी संगठनों और राजनीतिक दलों से अपील की कि युवाओं को नफरत की राजनीति से दूर रखते हुए शिक्षा, एकता और राष्ट्रनिर्माण की दिशा में प्रेरित करें. उन्होंने कहा कि भारत की असली ताकत भाईचारे में है, न कि विभाजन में.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही