Latehar: अखिल विश्व गायत्री परिवार, लातेहार के द्वारा आयोजित 24 कुंडीय गायत्री चेतना महायज्ञ के तीसरे दिन की संध्या दीप ज्योति यज्ञ किया गया. इस दौरान 5001 दीपक प्रज्वलित किया गया. मौके पर शांतिकुंज, हरिद्वार से पधारे दिनेश विद्यार्थी ने कहा कि यह जीवन एक दीपक के समान है. हर धर्म में दीपक जलाये जाते हैं. कोई इसे दीपक कहता है तो कोई चिराग कहता है. कोई इसे कैंडल कहता है. सभी मत व धर्म के लोगो ने दीपक के महत्व को जाना व समझा है. हमें उस दीपक के समान होना चाहिए जो खुद जल कर दूसरों को रौशनी देता है. इसे भी पढ़ें :सिमडेगा">https://lagatar.in/fraud-of-lakhs-from-161-people-in-the-name-of-giving-job-of-guard/">सिमडेगा
: गार्ड की नौकरी देने के नाम पर 161 लोगों से लाखों की ठगी
राउंडअप: पढ़िए हाईकोर्ट और सिविल कोर्ट में किन महत्वपूर्ण केस पर हुई सुनवाई [wpse_comments_template]
: गार्ड की नौकरी देने के नाम पर 161 लोगों से लाखों की ठगी
दीपक की तरह बनकर दूसरे के जीवन को रौशन करें- दिनेश विद्यार्थी
दिनेश विद्यार्थी ने कहा कि हमें भी दीपक बन कर दूसरे के जीवन को रौशन करना है. तभी हमारे जीवन की सार्थकता सिद्ध होगी. हर एक मनुष्य के जन्म का कुछ उदेश्य होता है. हमें उस उदेश्य पर खरा उतरना है. उन्होने कहा कि बिना स्वाध्याय व ज्ञान की उपासना के बुदि्ध पवित्र नहीं हो सकती है. देवी गायत्री के प्रत्येक उपासक के लिए स्वाध्याय उतना ही आवश्यक धर्म कृत्य है, जितना जाप, ध्यान व पाठ है. ज्ञान के बिना मुक्ति संभव नहीं है. मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष सीतामनी तिर्की, सरयू प्रसाद सिंह, अधिवक्ता संजय कुमार, बसंत भगत, निर्मल महालका, मुरारी प्रसाद, रितेश कुमार निक्कू्, प्रकाश गुप्ता, संदीप पंडित, अनीता देवी, पंकज सिन्हा, रेनू देवी व उर्मिला देवी आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :वीकली">https://lagatar.in/weekly-roundup-read-which-important-cases-were-heard-in-the-high-court-and-civil-court/">वीकलीराउंडअप: पढ़िए हाईकोर्ट और सिविल कोर्ट में किन महत्वपूर्ण केस पर हुई सुनवाई [wpse_comments_template]