Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दीपिका अध्यक्ष और अंतिमा बनीं जीतो हजारीबाग चैप्टर लेडीज विंग की सचिव

Hazaribagh : जीतो हजारीबाग चैप्टर लेडीस विंग की अध्यक्षा दीपिका जैन अजमेरा बनीं. वहीं सचिव अंतिमा जैन पाटनी, कोषाध्यक्ष रजनी जैन, उपाध्यक्ष शिल्पी व ममता जैन, सह सचिव विनीता व सलोनी जैन सेठी और सह कोषाध्यक्ष कल्पना जैन को चुना गया. दरअसल जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन जीतो हजारीबाग लेडीज विंग चैप्टर का इंस्टॉलेशन कार्यक्रम रविवार को चिल्ली वनीला सभागार में हुआ. कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम णमोकार महामंत्र के साथ किया गया. दीप प्रज्वलन रांची से आयी जीतो टीम हजारीबाग की निशा जायसवाल, जैन समाज के अध्यक्ष धीरेंद्र सेठी, व हजारीबाग चैप्टर्स की अध्यक्षा बनीं दीपिका अजमेरा ने किया. चार्टर चेयरमैन ऑफ जीतो रांची प्रदीप जैन काला ने सर्वप्रथम जीतो ऑर्गेनाइजेशन के बारे में जानकारी दी. इसे भी पढ़ें :इरफान">https://lagatar.in/hotwar-jail-instead-of-communal-people-like-irfan-ansari-pratul-shahdev/">इरफान

अंसारी जैसे सांप्रदायिक लोगों की जगह होटवार जेल : प्रतुल शाहदेव

जीतो हजारीबाग विंग में 51 सदस्य जुड़ीं

ईस्ट जोन कन्वेनर कल्पना बेद और एपेक्स जेएसडब्ल्यू की चीफ सेक्रेटरी शीतल दुगर ने अपनी बातों को रखा और हजारीबाग चैप्टर को बहुत- बधाई व शुभकामनाएं दीं. उसके बाद हजारीबाग जीतो लेडीज विंग की नई टीम का गठन कर सभी को स्टेज पर बुलाया गया. सभी सदस्यों का परिचय कार्यक्रम हुआ. जीतो हजारीबाग विंग में 51 सदस्य जुड़ीं. नई अध्यक्ष दीपिका अजमेरा ने भी अपनी बातों को रखा और सभी को धन्यवाद दिया. रांची जीतो चैप्टर की सभी पदाधिकारियों का स्वागत व अभिनंदन हजारीबाग चैप्टर की ओर से किया गया. धन्यवाद ज्ञापन जेएलडब्ल्यू रांची की सरोज जैन ने किया. कार्यक्रम का संचालन नीलम जैन रांची चैप्टर ने किया. अंत में राष्ट्रीय गान के साथ व ग्रुप फोटो लेकर कार्यक्रम का समापन किया गया. इसे भी पढ़ें :झारखंड">https://lagatar.in/aam-aadmi-partys-first-working-committee-meeting-in-jharkhand-party-said-kejriwal-is-being-harassed/">झारखंड

में आम आदमी पार्टी की पहली कार्यसमिति बैठक, पार्टी ने कहा- केजरीवाल को किया जा रहा परेशान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही