Search

 
 
 

दिल्ली : प्रगति मैदान सुरंग लूट मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार

 
NewDelhi :  नयी दिल्ली के प्रगति मैदान सुरंग में 24 जून को हथियार के बल पर एक डिलीवरी एजेंट और उसके सहयोगी से  दो लाख की लूट की घटना को अंजाम दिया गया था. इस लूटकांड मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी है. (पढ़ें, मॉडल">https://lagatar.in/model-love-jihad-case-court-refuses-to-grant-bail-to-tanveer-akhtar/">मॉडल

लव जिहाद मामला : तनवीर अख्तर को बेल देने से कोर्ट का इनकार)

किसी को पैसे देने गुरुग्राम जा रहे थे दोनों

दिल्ली पुलिस को मिली सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, मोटरसाइकिल सवार चार बदमाश चांदनी चौक स्थित ओमिया इंटरप्राइजेज के डिलीवरी एजेंट पटेल साजन कुमार और उसके सहयोगी जिगर पटेल की कैब को रोकते हैं. फिर दोनों से हथियार के दम पर करीब पैसों से भरा बैग लूट लेते हैं. जिसमें करीब 1.5 से 2 लाख रुपये थे. लूट की इस घटना को उस समय अंजाम दिया गया था, जब दोनों किसी को पैसे देने के लिए कैब से गुरुग्राम जा रहे थे. इसे भी पढ़ें : ममता">https://lagatar.in/mamta-said-bjp-wants-to-sell-the-country-its-double-engine-will-disappear-bsf-is-scaring-voters/">ममता

ने कहा, भाजपा देश को बेचना चाहती है, उसका डबल इंजन गायब हो जायेगा, बीएसएफ वोटरों को डरा रही है
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही