Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दिल्ली HC ने अवमानना ​​मामले में डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री को किया तलब, 10 अप्रैल को पेश होने को कहा

LagatarDesk : ‘द कश्मीर फाइल्स’ के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री को अवमानना ​​मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने तलब किया है. फिल्म मेकर को कोर्ट ने 10 अप्रैल को पेश होने को कहा है. दरअसल भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में विवेक अग्निहोत्री ने जस्टिस एस मुरलीधर पर एक्टिविस्ट गौतम नवलखा को राहत देने और पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए टिप्पणी की थी. हालांकि कोर्ट की अवमानना मामले में विवेक अग्निहोत्री ने दिल्ली हाईकोर्ट से बिना शर्त माफी मांग ली थी. (पढ़ें, जैप">https://lagatar.in/ips-prashant-singh-relieved-of-the-charge-of-jap-adg/">जैप

एडीजी के प्रभार से भारमुक्त हुए IPS प्रशांत सिंह)

माफी मांगने के बाद भी कोर्ट ने विवेक अग्निहोत्री को किया तलब

बता दें कि भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने गौतम नवलखा की हाउस अरेस्ट और ट्रांजिट रिमांड को कैंसिल कर दिया था. इसी को लेकर विवेक अग्निहोत्री ने जस्टिस एस मुरलीधर पर विवादित कमेंट कर दिया था. जिसके बाद कोर्ट ने जस्टिस एस मुरलीधर (वर्तमान में उड़ीसा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस हैं) के खिलाफ किये गये कमेंट करने पर साल 2018 में विवेक अग्निहोत्री सहित राइटर आनंद रंगनाथन और न्यूज पोर्टल स्वराज्य के खिलाफ अवमानना ​​​​कार्यवाही शुरू की थी. इस मामले में माफी मांगने के बावजूद विवेक को अब कोर्ट ने 10 अप्रैल को तलब किया है. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/arms-act-cases-have-increased-in-jharkhand/">झारखंड

में बढ़ गये हैं आर्म्स एक्ट के मामले

विवेक अग्निहोत्री अपकमिंग फिल्म द वैक्सिन पर कर रहे काम

विवेक अग्निहोत्री ‘द कश्मीर फाइल्स’ को लेकर काफी विवादों में रहे. इस फिल्म में कश्मीरी पंडितों की कहानी बयां की गयी थी. इस फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी सहित कई कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया था. अभी विवेक अग्निहोत्री अपनी अपकमिंग फिल्म द वैक्सिन पर काम कर रहे हैं. इस फिल्म में पूरी मेडिकल फ्रेटरनिटी और साइंटिस्ट को ट्रिब्यूट दिया गया है, जिन्होंने कोरोना काल में दिन रात एक कर काम किया और अपनी जान दांव पर लगाकर लोगों को बचाने की कोशिश की. इसे भी पढ़ें : पहले">https://lagatar.in/first-follow-the-regulation-of-posture-then-you-will-get-the-time-to-speak-speaker/">पहले

आसन के नियमन का पालन करें, तब मिलेगा बोलने का समय- स्पीकर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही