Search

 
 
 

दिल्ली : नशे की हालत में दो युवकों ने 6 साल के बच्चे की चढ़ायी बलि, कहा- सपने में आकर भगवान ने कहा था

 
Delhi : दक्षिणी दिल्ली की लोधी कॉलोनी में दो युवकों ने एक 6 साल के मासूम बच्चे की बलि चढ़ा दी है. युवकों ने इस घटना को नशे के हालत में अंजाम दिया. आरोपियों ने पुलिस को बताया कि भगवान ने सपने में आकर उन्हें बलि देने के लिए कहा था. जिसके चलते उन्होंने बच्चे की हत्या की. पुलिस ने बताया कि जब दोनों आरोपी पकड़े गये तो वो नशे की हालत में थे. इसे भी पढ़ें - कोलकाता">https://lagatar.in/kolkata-the-statue-of-mahatma-gandhi-was-installed-in-place-of-mahishasur-in-the-puja-pandal-the-statue-was-replaced-overnight-after-the-protest/">कोलकाता

: पूजा पंडाल में महिषासुर की जगह लगायी थी महात्मा गांधी की मूर्ति, विरोध के बाद रातों-रात बदली गई प्रतिमा

पुलिस दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार 

पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि घटना दिल्ली के पॉश इलाके लोधी कॉलोनी में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल मुख्यालय के निर्माण स्थल पर हुई है. आरोपी ने शनिवार देर रात घटना को अंजाम दिया. लेकिन इसकी जानकारी रविवार देर रात मिली. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. थाने में लाकर पूछताछ की गई.

आरोपी बिहार के रहने वाले हैं 

जानकारी के मुताबिक मारा गया बच्चा कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करने वाले मजदूर का बेटा था, जो उत्तर प्रदेश के बरेली का रहने वाला है. वहीं आरोपी विजय कुमार और अमन कुमार बिहार के रहने वाले हैं. ये दोनों कंस्ट्रक्शन साइट पर सीमेंट कटर का काम करते थे. वारदात को अंजाम देने के दौरान दोनों आरोपी नशे में थे. इसे भी पढ़ें - पंजाबी">https://lagatar.in/deadly-attack-on-punjabi-singer-alfaz-hospitalized-in-critical-condition/">पंजाबी

सिंगर अल्फाज पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही