National News : दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में फाइव स्टोरी बिल्डिंग के ध्वस्त होने के बाद भवन का मालिक हरिराम बंसल फरार है. दिल्ली पुलिस की कई टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार गुरुग्राम समेत दिल्ली-एनसीआर में संभावित ठिकानों छापेमारी कर रही हैं.
#WATCH | Delhi: Search and rescue operations are underway on a war footing in South Delhi's Satya Niketan area following the collapse of a building. Six people have lost their lives.
— ANI (@ANI) September 7, 2026
(Morning visuals from the spot) pic.twitter.com/mpTIHTEySD
दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में 5 मंजिला इमारत (बॉयज पीजी) गिरने के हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत होने की खबर है. 11 घायलों का इलाज AIIMS में जारी हैमलबे से कई छात्रों और मजदूरों को सुरक्षित निकाला गया है. नशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (NDRF), दिल्ली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मलबा हटाने और फंसे हुए लोगों की तलाश के लिए युद्ध स्तर पर अभियान चला रही हैं.
अभियान में डॉग स्क्वायड और गैस कटर की मदद ली जा रही है. शुरुआती जानकारी के अनुसार इस भवन का इस्तेमाल छात्रों के रहने के लिए पेइंग गेस्ट (PG) के रूप में किया जा रहा था. नियमों को ताक पर रखकर भवन के अवैध निर्माण की बातें भी सामने आ रही हैं.
जानकारी के अनुसार कल हुए हादसे के तुरंत बाद पुलिस आरोपी हरिराम बंसल के आवास पर पहुंची. वह पुलिस के हाथ नहीं आया. वह फरार हो गया था.
पुलिस ने जताया है कि वह गिरफ्तारी से बचने के लिए किसी सुरक्षित लोकेशन पर छिपा हुआ है. हालांकि पुलिस ने कहा है कि आरोपी को जल्द ही हमारी गिरफ्त में होगा.
सूत्रों के अनुसार भवन के ग्राउंड फ्लोर पर रेनोवेशन का काम चल रहा था. आरोप है कि बिना किसी सुरक्षा मानकों का ध्यान रखे पिलर और दीवारों के साथ छेड़छाड़ की जा रही थी. इस कारण इमारत अचानक भरभराकर गिर गयी.
दिल्ली पुलिस के साउथ कैंपस थाने में भवन मालिक हरिराम सहित अन्य जिम्मेदार लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत केस दर्ज किये जाने की खबर है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

