Search

दिल्ली शराब घोटाला : ED ने YSRCP सांसद के बेटे को किया गिरफ्तार

NewDelhi : दिल्ली शराब घोटाले मामले में ईडी ने एक और गिरफ्तारी की है. ईडी ने YSRCP सांसद मंगुटा श्रीनिवासुलु रेड्डी के बेटे मगुंटा राघव रेड्डी को गिरफ्तार किया है. न्यूज एजेंसी ANI से यह जानकारी मिली है. मगुंटा राघव रेड्डी पर दिल्ली की नयी एक्साइज पॉलिसी के कथित घोटाले की योजना को तैयार करने और फिर उससे अनुचित लाभ हासिल करने में बड़ी भूमिका निभाने का संदेह है. इससे पहले दिल्ली की एक अदालत ने दिल्ली की नयी एक्साइज पॉलिसी से जुड़े धनशोधन मामले की जांच के सिलसिले में पूछताछ के लिए एक विज्ञापन कंपनी के निदेशक को ईडी की हिरासत में भेजा था. दावा किया जा रहा है कि इसी विज्ञापन कंपनी के निदेशक के जरिए ईडी राघव मगुंटा तक पहुंची है. ईडी ने इस मामले में अभी तक मगुंटा राघव रेड्डी, राजेश जोशी सहित आठ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. (पढ़ें, तख्त">https://lagatar.in/congressmen-clashed-with-you-in-takht-shri-harmandir-ji-patna-sahib-scuffle-created-chaos-in-the-campus/">तख्त

श्री हरमंदिर जी पटना साहिब में आपसे में भिड़े कांग्रेसी, हाथापाई से परिसर में मची अफरा-तफरी)

9 फरवरी को ईडी ने राजेश जोशी को किया था गिरफ्तार 

बता दें कि इससे पहले 9 फरवरी को कथित मामले में ईडी ने चैरियट ऐडवरटाइजिंग कंपनी के मालिक राजेश जोशी को गिरफ्तार किया था. जिसके बाद राजेश जोशी को विशेष न्यायाधीश एमके नागपाल के सामने पेश किया गया. जहां से कोर्ट ने राजेश जोशी को 13 फरवरी तक ईडी की हिरासत में भेज दिया. राजेश जोशी पर गोवा चुनाव के दौरान 30 करोड़ लेने का आरोप है. ईडी का दावा है कि आप ने दिल्ली शराब घोटाले के पैसों का इस्तेमाल गोवा में चुनाव प्रचार के लिए किया था. इसे भी पढ़ें : बाजार">https://lagatar.in/will-close-the-market-there-will-be-an-exodus/">बाजार

बंद करेंगे, पलायन होगा

रिश्वत के पैसे का इस्तेमाल 2022 के गोवा विधानसभा चुनाव में किया गया

ईडी ने इस मामले में अदालत में दाखिल किये गये अपने आरोप पत्र में दावा किया है कि दिल्ली की नयी एक्साइज पॉलिसी  अब रद्द कर दी गयी है. इस नीति में कथित रूप से ली गयी 100 करोड़ की रिश्वत के एक हिस्से का इस्तेमाल 2022 के गोवा विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के चुनाव अभियान में किया गया. इस संबंध में जोशी की भूमिका की जांच की जा रही है. इसे भी पढ़ें : OMG!">https://lagatar.in/omg-termites-eat-away-2-5-lakh-cash-kept-in-pnb-locker-bank-employees-shocked/">OMG!

PNB के लॉकर में रखे 2.5 लाख की नकदी चट कर गए दीमक,बैंक कर्मियों के उड़े होश

कविता के साथ राघव रेड्डी भी है इंडोस्पिरिट का वास्तविक मालिक 

ईडी ने अपनी दूसरी चार्जशीट में कहा था कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी कविता के साथ राघव रेड्डी इंडोस्पिरिट का वास्तविक मालिक है. कथित तौर पर कविता ने शराब व्यवसायी अरुण रामचंद्र पिल्लई के जरिये अपनी हिस्सेदारी नियंत्रित की. उनके साथ व्यवसायी विजय नायर, अभिषेक बोइनपल्ली ऊथा गौतम और समीर महेंद्रू को सीबीआई ने पिछले साल चार्जशीट में आरोपी बनाया था. इसे भी पढ़ें : कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-siddhi-vinayak-organized-a-customer-meet-information-was-given-about-the-rods/">कोडरमा

: सिद्धि विनायक ने कस्टमर मीट का किया आयोजन, छड़ों के बारे में दी जानकारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp