Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दिल्ली शराब घोटाला : KCR की बेटी के कविता से ED आज फिर करेगी पूछताछ, आवास के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ायी गयी

NewDelhi : दिल्ली शराब नीति घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) लगातार पूछताछ कर रही है ईडी आज गुरुवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) प्रमुख के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता से आज फिर पूछताछ करेगी. पूछताछ से पहले बीआरएस एमएलसी के कविता के आवास के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी है. इससे पहले 11 मार्च को ईडी ने के कविता से नौ घंटे पूछताछ की थी. के कविता पर आरोप है कि उन्होंने साउथ लॉबी को फायदा पहुंचाया और 100 करोड़ की रिश्वत का लेन-देन कथित रूप से आम आदमी पार्टी के आला नेताओं के साथ किया. वहीं 15 मार्च को ईडी ने कविता के कथित पूर्व लेखा परीक्षक (ऑडिटर) बुचिबाबू गोरांतला से पूछताछ की थी और अन्य गिरफ्तार आरोपी से उसका सामना कराया था. (पढ़ें, न्यूजीलैंड">https://lagatar.in/earthquake-tremors-in-new-zealand-magnitude-7-1-on-richter-scale-tsunami-warning/">न्यूजीलैंड

में भूकंप के तेज झटके, 7.1 रही तीव्रता , सुनामी को लेकर अलर्ट जारी)

के कविता ने ईडी के समन के खिलाफ SC में लगाई गुहार

बता दें कि के कविता ने 15 मार्च को ईडी के समन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की. कविता ने अपनी याचिका में दिल्ली आबकारी (शराब) नीति से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तारी से सुरक्षा प्रदान करने का अनुरोध किया है. मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति पी एस नरसिंह की पीठ ने तेलंगाना विधान परिषद की सदस्य कविता की याचिका पर 24 मार्च को सुनवाई के लिए सहमति जतायी. कविता के वकील ने याचिका पर तत्काल सुनवाई का अनुरोध करते हुए कहा कि क्या किसी महिला को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय में बुलाया जा सकता है? उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से कानून के खिलाफ है. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/fresh-reward-declared-on-76-maoists-active-in-jharkhand/">झारखंड

में सक्रिय 76 नक्सलियों पर नये सिरे से इनाम घोषित
[wpse_comments_template]      

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही