Search

 
 
 

दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित INDIA अलायंस के सांसदों के खिलाफ FIR

National News  : आकाशवाणी भवन खाली न करने पर दिल्ली पुलिस  रात 10 बजे राहुल और प्रियंका गांधी सहित लगभग 260 सांसदों को हिरासत में लेकर किंग्सवे कैंप स्थित न्यू पुलिस लाइंस ले गयी. देर रात सभी को रिहा कर दिया गया.
 
आकाशवाणी भवन में धरने पर बैठे राहुल व अन्य

National News  : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा सहित INDIA अलायंस के कई सांसदों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज की है. इन सभी पर आकाशवाणी भवन में बिना इजाजत प्रवेश करने और धरना देने के आरोप हैं.

 

दरअसल कल  मंगलवार को INDIA अलायंस ने CEC ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और SIR के सहारे वोट चोरी   के आरोप को लेकर संसद भवन से निर्वाचन आयोग मुख्यालय तक बिना अनुमति मार्च निकाला था. 

 

 

 

पुलिस ने इन सांसद प्रदर्शनकारियों को बैरिकेड लगा कर चुनाव आयोग कार्यालय के पास जाने से रोका, इसके बाद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित अन्य विपक्षी सांसद पास स्थित आकाशवाणी भवन परिसर में कथित रूप से जबरन घुस गये. वहां 8 घंटे से अधिक समय तक सभी धरने पर बैठे रहे. वे मांग कर रहे थे कि उन्हें चुनाव आयुक्त से मिलने  दिया जाये. 

 

आकाशवाणी भवन खाली न करने पर दिल्ली पुलिस  रात 10 बजे राहुल और प्रियंका गांधी सहित लगभग 260 सांसदों को हिरासत में लेकर किंग्सवे कैंप स्थित न्यू पुलिस लाइंस ले गयी. देर रात सभी को रिहा कर दिया गया.

 

खबरों के अनुसार आकाशवाणी के कर्मचारियों द्वारा की गयी शिकायत के आधार पर पुलिस ने कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा के उल्लंघन से संबंधित  BNS की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है

 


 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही